बिजनेस

Heidelbergcement Share: हीडलबर्ग इंडिया के शेयर में 13% का उछाल, Adani ग्रुप के खरीदने की रिपोर्ट का दिखा असर

Heidelbergcement India Share Rises: दोनों ग्रुपों को उत्पादन क्षमता के संभावित मुद्दे पर सहमत होना होगा, जबकि हीडलबर्ग का दावा है कि इसकी क्षमता लगभग 14 मिलियन टन है (वेबसाइट के अनुसार), यह कम हो सकती है और इसलिए वैल्यूएशन को प्रभावित कर सकती है।

Image

हीडलबर्ग इंडिया का शेयर 13% उछला

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • हीडलबर्ग इंडिया में तेजी
  • 13 फीसदी का उछाल
  • अडानी ग्रुप के साथ डील की खबर

Heidelbergcement India Share Rises: अडानी ग्रुप ने जर्मनी की हीडलबर्ग मैटेरियल्स के भारतीय सीमेंट कारोबार को खरीदने के लिए बातचीत शुरू की है। हीडलबर्ग की भारतीय यूनिट की खरीदारी को अडानी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स करेगी और इसकी वैल्यू करीब 1.2 बिलियन डॉलर (10,000 करोड़ रुपये) हो सकती है। इस रिपोर्ट के बीच हीडलबर्ग सीमेंट इंडिया के शेयर में भारी तेजी आई है, जो कि BSE पर लिस्टेड है। BSE पर कंपनी का शेयर 218.60 रु के मुकाबले 238.70 रु पर खुलने के बाद करीब साढ़े 10 बजे 28.75 रु या 13.15 फीसदी की मजबूती के साथ 247.35 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

कौन संभाल रहा है बातचीत

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार हीडलबर्ग हेडक्वार्टर के एक सीनियर ऑफिशियल अडानी ग्रुप के साथ बातचीत को संभाल रहे हैं। हालांकि, दोनों ग्रुपों को उत्पादन क्षमता के संभावित मुद्दे पर सहमत होना होगा, जबकि हीडलबर्ग का दावा है कि इसकी क्षमता लगभग 14 मिलियन टन है (वेबसाइट के अनुसार), यह कम हो सकती है और इसलिए वैल्यूएशन को प्रभावित कर सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

कितनी है मार्केट कैपिटल

हीडलबर्ग सीमेंट इंडिया का शेयर NSE पर भी लिस्ट है। इसकी मार्केट कैपिटल करीब 5,560 करोड़ रु है। हीडलबर्ग सीमेंट, एजी ने 2006 में भारत में एंट्री की थी। अपने मध्य भारत प्लांट्स में रीस्ट्रक्चरिंग और विस्तार के बाद, इसकी स्थापित क्षमता 2.3 मिलियन टन से बढ़कर 5.5 मिलियन टन हो गई।

2016 में इटालसीमेंटी को खरीदने के बाद, ग्रुप ने भारत में अपनी उपस्थिति को दोगुना से भी अधिक कर लिया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article