बिजनेस

HVAX Listing: HVAX टेक्नोलॉजीज की हुई लिस्टिंग, 6.11% प्रीमियम पर शुरुआत, प्रॉफिट बुकिंग से आई गिरावट

HVAX Technologies IPO Listing: HVAX टेक्नोलॉजीज की पॉजिटिव लिस्टिंग निवेशकों के लिए अच्छा है। मगर उसके फौरन बाद कंपनी के शेयर में गिरावट आ गई। प्रॉफिट बुकिंग के चलते इसका शेयर लिस्टिंग प्राइस से 20 रु या 4.12 फीसदी की कमजोरी के साथ 466 रु पर आ गया है।

Image

HVAX टेक्नोलॉजीज की हुई लिस्टिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • HVAX टेक्नोलॉजीज की पॉजिटिव लिस्टिंग
  • 6.11% पर शुरुआत
  • मगर प्रॉफिट बुकिंग भी शुरू

HVAX Technologies IPO Listing: सोमवार को HVAX टेक्नोलॉजीज का शेयर लिस्ट हो गया। इसकी लिस्टिंग 6.11 फीसदी प्रीमियम पर हुई है। कंपनी का शेयर NSE SME पर लिस्ट हुआ है। कई दिनों से शेयर बाजार में उठापटक दिख रही है। ऐसे में HVAX टेक्नोलॉजीज की पॉजिटिव लिस्टिंग निवेशकों के लिए अच्छा है। मगर उसके फौरन बाद कंपनी के शेयर में गिरावट आ गई। प्रॉफिट बुकिंग के चलते इसका शेयर लिस्टिंग प्राइस से 20 रु या 4.12 फीसदी की कमजोरी के साथ 466 रु पर आ गया है।

ये भी पढ़ें -

कैसा रहा IPO (HVAX Technologies IPO Listing)

HVAX के आईपीओ को 34.16 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसमें रिटेल निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित हिस्से को 26.69 गुना सब्सक्राइब किया। इसका पब्लिक ऑफर 33.53 करोड़ रुपये का था, जिसमें 7.32 लाख नए शेयर जारी किए गए।

आईपीओ में नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स ने अपने लिए आरक्षित हिस्से से 78 गुना सब्सक्राइब किया गया।

क्या है HVAX का बिजनेस

2010 में शुरू की गई HVAX Technologies कंट्रोल्ड एन्वायरमेंट और क्लीनरूम इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए टर्नकी इंजीनियरिंग, खरीद और एग्जेक्यूशन सर्विसेज में माहिर है। कंपनी मुख्य रूप से फार्मास्यूटिकल और हेल्थकेयर क्षेत्रों को डिज़ाइन, इंजीनियरिंग और कंसल्टिंग सर्विसेद भी प्रोवाइड करती है।

HVAX थर्ड पार्टी द्वारा बनाए गए प्रोड्क्ट्स की एक रेंज की सप्लाई करती है, जिसमें क्लीनरूम वॉल और सीलिंग पैनल्स, दरवाजे, फ्लोरिंग सिस्टम्स, एयर हैंडलिंग यूनिट और बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) इक्विपमेंट शामिल हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article