सेंसेक्स में 1,400 अंकों की तूफानी तेजी, इन 4 कारणों से उछला शेयर बाजार

शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी है। सेंसेक्स 1400 अंक उछलकर 74000 के पार निकल गया है।

भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी लौट आई है। गुरुवार को सेंसेक्स 1400 अंकों की तेजी के साथ 74,000 के पार निकल गया है। वहीं, एनएसई निफ्टी 342.45 अंकों की मजबूती के साथ 22,983.35 अंक पर पहुंच गया है। बुधवार की गिरावट के बाद गुरुवार को बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स में जबरदस्त तेजी IT, बैंकिंग और कंज्यूमर स्टॉक्स में खरीदारी से लौटी है। हालांकि, वोलैटिलिटी बढ़ी, और इंडिया VIX 1% से ज्यादा बढ़ा है। आइए समझते हैं कि बाजार में क्यों लौटी है तेजी और आगे के लिए क्या हैं संकेत?

Share Market

शेयर बाजार

इन 4 कारणों से बाजार में जबरदस्त रैली

IT शेयरों में तेजी: गुरुवार को निफ्टी IT इंडेक्स 2.4% चढ़ा और लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ तीन दिनों में करीब 9% उछल गया।

End of Feed