Sensex Prediction For Today, 21 Feb: गुरुवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांकों में सीमित दायरे में कारोबार हुआ, जिसमें निफ्टी 49 अंक फिसलकर और सेंसेक्स 203 अंक गिरकर बंद हुआ। वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में सुस्ती रही। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अपनी गिरावट का सिलसिला जारी रखते हुए 75735.96 पर लाल निशान में बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 23000 से नीचे बंद हुआ। मेटल, ऊर्जा और ऑटो के टॉप गेनर शेयरों के साथ सेक्टोरल ट्रेंड्स मिक्स रहे, जबकि बैंकिंग और आईटी ने खराब प्रदर्शन किया। आज कैसा रहेगा शेयर बाजार, जानते हैं एक्सपर्ट की राय।
ये भी पढ़ें -
कैसा है टेक्निकल चार्ट
जानकारों के अनुसार टेक्निकल लेवल पर इंडेक्सों को 22800/75500 के आस-पास सपोर्ट मिला और गैप डाउन ओपन के बाद इसमें बदलाव आया है। डेली चार्ट पर, एक छोटी कैंडल बनी है, जो नॉन-डायरेक्शनल एक्टिविटी का संकेत देती है।
मार्केट एक्सपर्ट जिगर पटेल ने बताया कि आवरली आरएसआई तेजी के डायवर्जेंस को दर्शाता है, जो संभावित तेजी की गति का संकेत देता है। उन्होंने आगे कहा कि तकनीकी सेटअप शॉर्ट टर्म के लिए पॉजिटिव है, लेकिन आगे की बढ़त के लिए 76,150 से ऊपर ब्रेकआउट की आवश्यकता है।
75,400-75,900 का मजबूत सपोर्ट जोन
शेयर मार्केट के मार्केट एनालिस्ट ओम घावल्कर ने कहा, "इस सप्ताह बेंचमार्क इंडेक्स 75,400-75,900 के मजबूत सपोर्ट जोन में कारोबार करता रहा, जो निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ का संकेत है।"
ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार एक अन्य एक्सपर्ट के मुताबिक "21-02-2025 के लिए, जिन प्रमुख लेवल पर नजर रहेगी, उनमें 76,150 पर रेजिस्टेंस शामिल है, जहां सेलिंग प्रेशर उभर सकता है, और 75,500 पर सपोर्ट शामिल है। यदि सपोर्ट बना रहता है, तो सेंसेक्स अपनी रिकवरी को आगे बढ़ा सकता है।"
क्या हो ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी
कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान के अनुसार इस समय शेयर बाजार की बनावट दिशाहीन है, इसलिए डे-ट्रेडर्स के लिए लेवल-बेस्ड ट्रेडिंड बेहतर रणनीति होगी।
रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा ने यह भी कहा कि FMCG को छोड़कर विभिन्न क्षेत्रों में चुनिंदा क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। "ट्रेडर्स को आक्रामक स्थिति से बचते हुए क्वालिटी वाले शेयरों की पहचान करने को प्राथमिकता देनी चाहिए।"
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
