बिजनेस

Bank Holidays List: आज बैंक खुलेंगे या नहीं? इस राज्य में नहीं होगा कामकाज, यहां लीजिए अहम जानकारी

Bank Holidays List: वैदिक पंचांग के अनुसार आज जानकी जयंती है। यह एक खास पर्व है, जो हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। मगर बता दें कि जानकी जयंती के कारण किसी भी राज्य के बैंक बंद नहीं रहेंगे।

Image

शुक्रवार 21 फरवरी 2025 को बैंक खुलेंगे या नहीं?

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज केवल 1 राज्य में बंद रहेंगे बैंक
  • मेघालय में रहेगी बैंकों की छुट्टी
  • वहां हैं ADC चुनाव

Bank Holidays List: अकसर किसी न किसी कारण बैंकों की छुट्टी रहती है। दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार के अलग-अलग त्योहारों के कारण भी बैंकों में कामकाज नहीं होता। आज शुक्रवार 21 फरवरी है। वैदिक पंचांग के अनुसार आज जानकी जयंती है। यह एक खास पर्व है, जो हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। मगर बता दें कि जानकी जयंती के कारण किसी भी राज्य के बैंक बंद नहीं रहेंगे। पर एक राज्य है, जहां आज बैंकों की छुट्टी है। आगे जानिए कहां।

ये भी पढ़ें -

किस राज्य में बंद रहेंगे बैंक (ADC Elections in Meghalaya)

बता दें कि आज मेघालय में एडीसी चुनाव हैं, जिनके चलते वहां छुट्टी है। आरबीआई की वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गयी है। यानी आज मेघालय के बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

मेघालय सरकार ने राज्य की दो स्वायत्त जिला परिषदों, खासी हिल्स और जैंतिया हिल्स स्वायत्त जिला परिषदों के लिए आम चुनाव 2025 के कारण 21 फरवरी, 2025 को पूरे पूर्वी खासी हिल्स, पश्चिमी खासी हिल्स, दक्षिण पश्चिमी खासी हिल्स, पूर्वी पश्चिमी खासी हिल्स, री भोई, पूर्वी जैंतिया हिल्स और पश्चिमी जैंतिया हिल्स जिलों के लिए अवकाश घोषित किया है।

कैसे चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

यदि आप अपने शहर की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट चेक करना चाहते हैं, तो आरबीआई की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके लिए डायरेक्ट लिंक ये है।

फरवरी में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

RBI की छुट्टियों की 2025 की लिस्ट के अनुसार, फरवरी 2025 में शनिवार (दूसरे और चौथे)/रविवार को छोड़कर कुल 8 छुट्टियां हैं। क्षेत्रों और राज्यों के आधार पर अलग-अलग दिन बैंक बंद रहेंगे। किसी विशेष छुट्टी पर, एक क्षेत्र/राज्य में बैंक बंद रहेंगे, जबकि दूसरे राज्यों में खुले रहेंगे।
Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article