शेयर बाजार में तूफानी तेजी, US- इंडिया ट्रेड डील की उम्मीद में सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल

Share Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत हुई है। बलि प्रतिपदा की छुट्टी के बाद मार्केट खुलते ही सेंसेक्स में 700 से ज्यादा अंकों की छलांग दिखी। गिफ्ट निफ्टी की बढ़त और भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीदों ने निवेशकों का उत्साह बढ़ा दिया है। आइए आपको आज शेयर बाजार के टॉप लूजर्स बताते हैं।

Share Market Today: आज शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने और भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीदों के बीच सेंसेक्स में 1000 अंकों से ज्यादा की उछाल संभव है। बलि प्रतिपदा की छुट्टी के बाद आज बाजार खुलते ही निवेशकों का जोश साफ दिखा। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद 23 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले और ऑटो और बैंकिंग शेयरों की तेजी के चलते मार्केट नए ऑल टाइम हाई की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। निफ्टी 26,000 के स्तर के ऊपर ओपन हुआ, जबकि सेंसेक्स 520.61 अंक यानी 0.62% की तेजी के साथ 84,946.95 पर और निफ्टी 150.35 अंक या 0.58% की बढ़त के साथ 26,018.95 पर खुला।

Share Market

वहीं प्री ओपनिंग में भी बाजार की शुरुआत शानदार रही। प्री-ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 747 अंकों की जोरदार बढ़त के साथ 85,173.36 के स्तर पर पहुंच गया है। यह अपने ऑल-टाइम हाई से महज 800 अंक दूर है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी टैरिफ 15% तक बढ़ने, साल के दूसरे हाफ में कंपनियों की कमाई में इजाफा, त्योहारी सीजन में मांग बढ़ना, महंगाई कम होना और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद जैसी वजहों से बाजार में यह तेजी आई है। जानकार मानते हैं कि आने वाले दिनों में शेयर बाजार सितंबर 2024 के बाद नया रिकॉर्ड बना सकता है।

End of Feed