Stock Market Closing Today Sensex Nifty : भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को बिकवाली का दबाव बना रहा। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन Sensex और Nifty गिरावट के साथ बंद हुए। महंगे कच्चे तेल, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और अहम तकनीकी स्तरों पर दबाव ने बाजार की चाल बिगाड़ दी। सबसे ज्यादा मार मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर पड़ी, जहां गिरावट प्रमुख इंडेक्सों से कहीं ज्यादा रही।
बाजार में बिकवाली हावी
BSE Sensex 125.56 अंक यानी 0.17% गिरकर 73,123.83 पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 50 में 87.65 अंक यानी 0.39% की गिरावट आई और यह 22,600 पर आ गया। दिन के कारोबार में Nifty 22,372 तक फिसल गया था। हालांकि, निचले स्तरों से कुछ रिकवरी आई, लेकिन बाजार हरे निशान में लौटने में नाकाम रहा।
इस गिरावट में निवेशकों की संपत्ति को भी बड़ा झटका लगा। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप गुरुवार की क्लोजिंग के ₹459.26 लाख करोड़ से घटकर शुक्रवार को ₹451.90 लाख करोड़ रह गया। यानी एक कारोबारी दिन में बाजार पूंजीकरण में करीब ₹7.36 लाख करोड़ की कमी आई।
तीन वजहों से लुढ़कता गया बाजार
बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल (Crude Oil Pries) रहीं। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) करीब 114.19 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने की आशंका बढ़ी है, जिससे तेल की कीमतों तेजी बढ़ोतरी हुई है बैठक होनी है।
फेड का रुख पहले ही हॉकिश हो चुका है। ऐसे में अमेरिका में अगर ब्याज दर बढ़ती है, तो इसका असर दुनियाभर के बाजारों पर देखने को मिल सकता है। खासतौर पर भारतीय बाजार में आईटी स्टॉक्स को इसका सीधा झटका लग सकता है। क्योंकि, भारती Saas बेस्ड एक्सपोर्ट करने वाली ज्यादातर कंपनियों का सबसे बड़ा रेवेन्यू सोर्स अमेरिका है। अगर वहां, ब्याज दर बढ़ती है, तो इसका असर डिमांड पर देखने को मिल सकता है।
छोटे शेयरों पर पड़ी बड़ी मार
बाजार में बड़ी गिरावट की वजह आज निफ्टी सेंसेक्स और लार्ज कैप नहीं रहे। बल्कि, मिड और स्मॉलकैप शेयरों की बिकवाली ने निवेशकों को ज्यादा झटका दिया है। ब्रॉड मार्केट में सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। खासतौर पर ज्यादातर मिडकैप इंडेक्स 3 फीसदी तक गिरावट के साथ बंद हुए।
| ब्रॉड मार्केट इंडेक्स | गिरावट | सेक्टोरल इंडेक्स | गिरावट |
| Nifty Smallcap 50 | -3.15% | Nifty MidSmall Financial Services | -2.78% |
| Nifty Smallcap 100 | -2.94% | Nifty Metal | -2.71% |
| Nifty Smallcap 250 | -2.79% | Nifty Consumer Durables | -2.63% |
| Nifty Smallcap 500 | -2.64% | Nifty Realty | -2.38% |
| Nifty MidSmallcap 400 50:50 | -2.43% | Nifty Chemicals | -2.32% |
