Sensex 1233, Nifty 388 अंक ऊपर बंद, ₹7 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की पूंजी, 3 वजहों से भागा बाजार

शेयर बाजार में 2 नवंबर को जोरदार रिकवरी आई। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सहित पूरे बाजार में खरीदारी का मजबूत ट्रेंड देखने को मिला है। इसकी वजह से निवेशकों की पूंजी में 7 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है।

Sensex Nifty Today : शेयर बाजार में सोमवार, 2 नवंबर को शानदार तेजी देखने को मिली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन खरीदारी के दम पर Sensex 1,233.25 अंक यानी 1.66% उछलकर 75,692.78 पर बंद हुआ। वहीं, Nifty में 387.70 अंक यानी 1.68% की तेजी रही और यह 23,440.80 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार की इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति में भी बड़ा इजाफा हुआ। उपलब्ध मार्केट कैप आंकड़ों के मुताबिक, बाजार पूंजीकरण में करीब ₹7.07 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

sensex nifty surges

सेंसेक्स निफ्टी सहित पूरे बाजार में तेजी

बाजार में तेजी सिर्फ चुनिंदा बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रही। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। आखिर बाजार में तेजी की वजह क्या रही? इसके पीछे तीन बड़े ट्रिगर रहे।

End of Feed