बिजनेस

Share Market: अपने उच्चस्तर से 10% नीचे सेंसेक्स-निफ्टी, जानें क्या है वजह

प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी इस साल रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भारी गिरावट से गुजर रहे हैं। सेंसेक्स अपने सर्वकालिक उच्चस्तर से 8,397.94 अंक या 9.76 प्रतिशत नीचे है। निफ्टी भी रिकॉर्ड उच्चस्तर से 2,744.65 अंक या 10.44 प्रतिशत नीचे है। आइये जानते हैं आज शेयर बाजार में क्या कुछ घटा है?

Image

अपने उच्चस्तर से 10% नीचे सेंसेक्स-निफ्टी, जानें क्या है वजह

Photo : iStock

Share Market Today: प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी इस साल रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भारी गिरावट से गुजर रहे हैं। विदेशी निवेशकों की निकासी, दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजों और बढ़े हुए मूल्यांकन के बीच निफ्टी सितंबर में अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर से 10 प्रतिशत से अधिक नीचे आ चुका है। बीएसई सेंसेक्स इस साल 27 सितंबर को 85,978.25 के अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंचा था। निफ्टी ने भी इसी दिन 26,277.35 के सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ था।

कहां पहुंचा सेंसेक्स?

हालांकि, अक्टूबर के बाद से बाजार मंदी की गिरफ्त में आ गए। सेंसेक्स अपने सर्वकालिक उच्चस्तर से 8,397.94 अंक या 9.76 प्रतिशत नीचे है। निफ्टी भी रिकॉर्ड उच्चस्तर से 2,744.65 अंक या 10.44 प्रतिशत नीचे है। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘ऊंचे मूल्यांकन ने पहले ही चिंताएं बढ़ा दी थीं, लेकिन चीन में प्रोत्साहन पैकेज ने विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के प्रवाह को भारत से चीन की ओर मोड़ दिया। दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजों ने इस पलायन को और बढ़ावा दिया।

उम्मीदें नहीं हुई पूरी

इसके अलावा अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और डॉलर सूचकांक में वृद्धि ने दबाव को और बढ़ाया, जिससे एफआईआई की निकासी बढ़ गई।'' विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार से 94,000 करोड़ रुपये निकाले।

मीणा ने कहा कि इस तिमाही में सबसे बड़ी निराशा एफएमसीजी शेयरों से हुई, जहां मजबूत आय की उम्मीदें पूरी नहीं हुईं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article