Amazon-Flipkart पर सामान बेचना होगा आसान, 1 नवंबर से छोटे विक्रेताओं को मिलेगी बड़ी राहत, जानें नए नियम

1 नवंबर 2026 से Amazon और Flipkart के पात्र छोटे विक्रेता दूसरे राज्यों में प्लेटफॉर्म के गोदाम को कारोबार का मुख्य स्थान बताकर GST रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

अगर आप Amazon, Flipkart जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सामान बेचते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब दूसरे राज्यों में अपना सामान बेचने के लिए हर जगह अलग से दुकान या ऑफिस खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार ने छोटे ऑनलाइन विक्रेताओं के लिए GST रजिस्ट्रेशन के नियम आसान किए हैं। नए नियम 1 नवंबर 2026 से लागू होंगे। इससे छोटे कारोबारियों को देशभर के ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिल सकती है।

NEW GST RULE

रजिस्ट्रेशन के लिए क्या करना होगा?

दूसरे राज्यों में भी आसान होगा GST रजिस्ट्रेशन

PTI/भाषा के मुताबिक केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने केंद्रीय GST नियमों में बदलाव की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत पात्र छोटे विक्रेता उन राज्यों में भी GST रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे, जहां उनका अपना कोई कार्यालय या दुकान नहीं है। इसके लिए वे संबंधित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के गोदाम को कारोबार का मुख्य स्थान यानी Principal Place of Business (PPOB) घोषित कर सकेंगे।

End of Feed