सेबी विदेशी निवेशकों के पंजीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाएगा: SEBI चेयरमैन

सेबी प्रमुख ने कहा कि सेबी के सुधारों का अगला चरण वैश्विक निवेशकों के लिए सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। हाल के महीनों में, नियामक ने एफपीआई के बारे में मिले सुझावों पर लगातार काम किया है।

सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने बुधवार को कहा कि बाजार नियामक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल बनाने को लेकर सक्रियता से काम कर रहा है। पांडेय ने कहा कि इसका उद्देश्य पंजीकरण की समयसीमा को महीनों से घटाकर कुछ दिनों में लाना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि आंकड़ों की गोपनीयता संबंधी चिंता का उचित समाधान किया जाए।

SEBI (1)

विदेशी निवेशकों के लिए प्रक्रिया को आसान बनाएगा सेबी। (फोटो क्रेडिट-iSTock)

उन्होंने कहा कि सेवा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए, सेबी एफपीआई पंजीकरण के लिए एक दूसरा मंच भी तैयार कर रहा है। इसे वर्तमान में सीडीएसएल विकसित कर रहा है। यह पहल ऐसे समय में की गई है जब घरेलू निवेशकों की भागीदारी बढ़ने के बावजूद विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

End of Feed