SEBI Online Auction: बाजार नियामक सेबी (SEBI) मंगलम एग्रो प्रोडक्ट्स (Mangalam Agro Products), सन प्लांट बिजनेस लिमिटेड (Sun Plant Business) और सुमंगल इंडस्ट्रीज (Sumangal Industries) समेत सात कंपनियों की 19 संपत्तियों की नीलामी करेगा। ये नीलामी 12 अगस्त को होने जा रही है। यह कदम इन कंपनियों द्वारा निवेशकों से अवैध रूप से इकट्ठे किए गए पैसों को वसूलने के सेबी के प्रयासों का हिस्सा है। अकसर सेबी ऐसी कंपनियों की संपत्ति नीलाम करता है।
ये भी पढ़ें -
किस तरह होगी नीलामी
बता दें कि इन कंपनियों की संपत्तियों की नीलामी ऑनलाइन होगी। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अनुसार, नीलामी 12 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। सेबी ने नीलामी में सहायता के लिए एड्रोइट टेक्निकल सर्विसेज (Adroit Technical Services) को नियुक्त किया है।
ये है कंपनियों की लिस्ट
- सुमंगल इंडस्ट्रीज (Sumangal Industries)
- सनहेवन एग्रो इंडिया (Sunheaven Agro India)
- रविकिरण रियल्टी इंडिया (Ravikiran Realty India)
- मंगलम एग्रो प्रोडक्ट्स (Mangalam Agro Products)
- पुरुषोत्तम इन्फोटेक इंडस्ट्रीज (Purushottam Infotech Industries)
- जीवन साथी ड्रीम प्रोजेक्ट्स (Jivan Sathi Dream Projects)
- सन प्लांट बिजनेस (Sun Plant Business)
प्रमोटरों और निदेशकों के खिलाफ भी कार्रवाई
सेबी ने सुमंगल इंडस्ट्रीज, सनहेवन एग्रो इंडिया, रविकिरण रियल्टी इंडिया, मंगलम एग्रो प्रोडक्ट्स, पुरुषोत्तम इन्फोटेक इंडस्ट्रीज, जीवन साथी ड्रीम प्रोजेक्ट्स और सन प्लांट बिजनेस के साथ-साथ इनके प्रवेर्तकों/निदेशकों के खिलाफ भी वसूली कार्रवाई करने का ऐलान किया है। ये नीलामी 12 अगस्त को होगी।
