बिजनेस

Shree Renuka Sugars: 27% से ज्यादा रिटर्न दे सकता है श्री रेणुका शुगर्स का शेयर, एक्सपर्ट ने कहा, 'खरीद लो'

Shree Renuka Sugars Share Price Target: एक एक्सपर्ट ने श्री रेणुका शुगर्स के शेयर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 63 रु का टार्गेट बताया गया है। आज कंपनी का शेयर कमजोर स्थिति में है।

Image

श्री रेणुका शुगर्स के शेयर खरीदें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • श्री रेणुका शुगर्स के शेयर खरीदने की सलाह
  • 63 रु है शेयर का टार्गेट
  • 47 रु पर रखें स्टॉप लॉस

Shree Renuka Sugars Share Price Target: सोमवार को श्री रेणुका शुगर्स का शेयर कमजोर स्थिति में है। करीब 2 बजे BSE पर कंपनी का शेयर 0.47 रु या 0.94 फीसदी की कमजोरी के साथ 49.40 रु पर है। इसका शेयर 49.87 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 50.03 रु पर खुला था। मौजूदा रेट पर श्री रेणुका शुगर्स की मार्केट कैपिटल 10,514.74 करोड़ रु है। एक मार्केट एक्सपर्ट ने श्री रेणुका शुगर्स के शेयर खरीदने की सलाह दी है। आगे जानिए कितना है टार्गेट और स्टॉप लॉस।

ये भी पढ़ें -

कितना है शेयर का टार्गेट

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट शिजू कुथुपलक्कल ने श्री रेणुका शुगर्स में निवेश करने की सलाह दी है। उन्होंने शेयर के लिए 63 रुपये का टार्गेट प्राइस रखने को कहा है, जबकि 47 रुपये पर स्टॉप लॉस बताया है। यानी अगर ये 47 रु तक गिरता है तो शेयर को बेचकर निकल जाएंष

63 रु के टार्गेट के हिसाब से ये शेयर मौजूदा स्तर से 27.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

कितनी है श्री रेणुका शुगर्स की प्रोडक्शन कैपेसिटी

श्री रेणुका शुगर्स मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित कंपनी है। ये भारत की सबसे बड़ी चीनी रिफाइनर और इथेनॉल उत्पादक है। इसकी रिफाइनिंग कैपेसिटी 4000 टन/दिन है। वहीं कंपनी की डिस्टिलरी कैपेसिटी 600 किलोलीटर/दिन है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article