बिजनेस

Gensol Share Price: Gensol के प्रमोटर्स पर SEBI ने लगाया प्रतिबंध, शेयर में लगा लोअर सर्किट, स्टॉक स्प्लिट पर रोक

Gensol Engineering Share: बुधवार के कारोबार में Gensol Engineering के शेयर में तेज गिरावट आई है। कंपनी के शेयर में लोअर सर्किट लग गया है। जेनसोल के शेयर में 5 फीसदी लोअर सर्किट लग गया है। जेनसोल का शेयर 130.15 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सीधे 5 फीसदी लोअर सर्किट पर 123.65 रु पर खुला।

Image

Gensol के शेयर में लगा लोअर सर्किट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर में गिरावट
  • लग गया लोअर सर्किट
  • 5 फीसदी की आई कमजोरी

Gensol Engineering Share: बुधवार के कारोबार में Gensol Engineering के शेयर में तेज गिरावट आई है। कंपनी के शेयर में लोअर सर्किट लग गया है। जेनसोल के शेयर में 5 फीसदी लोअर सर्किट लग गया है। जेनसोल का शेयर 130.15 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सीधे 5 फीसदी लोअर सर्किट पर 123.65 रु पर खुला। बाजार नियामक सेबी ने कंपनी के प्रमोटर्स को सिक्योरिटी मार्केट में कारोबार करने से रोक दिया है। सेबी ने मंगलवार को फंड डायवर्जन और गवर्नेंस उल्लंघन से जुड़े एक मामले में जेनसोल इंजीनियरिंग और उसके प्रमोटर्स अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी को अगले आदेश तक सिक्योरिटीज मार्केट में कारोबार करने से रोक दिया है।

ये भी पढ़ें -

मैनेजमेंट से बाहर रहेंगे प्रमोटर

सेबी ने अगले निर्देश तक अनमोल और पुनीत सिंह जागी को जेनसोल में डायरेक्टर या अन्य महत्वपूर्ण मैनेजमेंट पदों पर काम करने से बैन कर दिया है। जेनसोल इंजीनियरिंग पिछले कुछ समय से चर्चा में रही है, क्योंकि कंपनी ने 1:10 के स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया था।

कंपनी ने प्रस्ताव रखा था कि इक्विटी शेयरों का 10-10 में सब-डिविजन किया जाएगा, यानी हर एक शेयर को 10 में डिवाइड किया जाएगा। मगर हाल की घटनाओं और बाजार नियामक के प्रमोटरों पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद, जेनसोल इंजीनियरिंग का स्टॉक स्प्लिट भी रुका हुआ लग रहा है।

शेयर का बुरा हाल

साल 2025 में जेनसोल का शेयर 85 फीसदी गिर गया है। इस साल की शुरुआत में जेनसोल का शेयर 838 रु के आस-पास था, जबकि अब ये गिरकर 123.65 रु पर रह गया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article