Hindeburg: हिंडनबर्ग रिसर्च को SEBI से मिला कारण बताओ नोटिस, अडानी ग्रुप पर लगा चुका है गंभीर आरोप

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 2, 2024, 08:56 AM IST

Hindeburg-SEBI:अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ को सेबी से कारण बताओ नोटिस मिला। कंपनी ने इसे ‘‘बेतुका, पूर्व-निर्धारित उद्देश्य की पूर्ति के लिए गढ़ा गया’’ बताया। पिछले साल, हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि अडानी ग्रुप 'स्टॉक हेरफेर और अकाउंटिंग धोखाधड़ी में शामिल रहा है'।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टॉक हेरफेर और अकाउंटिंग धोखाधड़ी का लगया था आरोप।
  • कंपनी ने 2 जुलाई को एक ब्लॉग पोस्ट में यह जानकारी दी है।
  • हिंडनबर्ग ने 106 पेज की रिपोर्ट प्रकाशित की थी।

Hindeburg-Adani: अमेरिकी शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च को उसकी अडानी ग्रुप पर रिपोर्ट के संबंध में बाजार नियामक सेबी से कारण बताओ नोटिस मिला है। कंपनी ने 2 जुलाई को एक ब्लॉग पोस्ट में यह जानकारी दी है। हिंडनबर्ग ने कहा कि 46 पन्नों का कारण बताओ नोटिस 27 जून को दिया गया। ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि रिसर्च फर्म अडानी के शेयरों में शॉर्ट थी 'एक निवेशक भागीदार के साथ एक सौदे के माध्यम से जो अप्रत्यक्ष रूप से एक गैर-भारतीय, ऑफशोर फंड स्ट्रक्चर के जरिए अडानी डेरिवेटिव्स में शॉर्ट था।

Hindeburg adani

नोटिस को हिंडनबर्ग ने बताया बेतुका

कंपनी ने इसे ‘‘बेतुका, पूर्व-निर्धारित उद्देश्य की पूर्ति के लिए गढ़ा गया’’ बताया। पिछले साल, हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि अडानी ग्रुप 'स्टॉक हेरफेर और अकाउंटिंग धोखाधड़ी में शामिल रहा है'। इन आरोपों के बाद अडानी के शेयरों में 150 बिलियन डॉलर की भारी गिरावट आई थी।

End of Feed