बिजनेस

SEBI चेयरपर्सन की रिटेल निवेशकों को सलाह, 'लिस्टिंग के बाद शेयर खरीदना ज्यादा बेहतर'

SEBI Chairperson Madhabi Puri Buch: सेबी की चेयरपर्सन के मुताबिक अकसर IPO के दौरान कंपनी की वैल्यूएशन सही से कैलकुलेट नहीं होती। इसलिए सही तरीका यह है कि आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग हो जाए तो उसके प्राइस को सेटल होने दें और फिर कंपनी के शेयर खरीदें।

Image

सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीओ के बाद शेयर खरीदना बेहतर
  • सेबी की चेयरपर्सन की सलाह
  • सही प्राइस हो जाता है सेटल

SEBI Chairperson Madhabi Puri Buch: इस समय शेयर बाजार में कई कंपनियां एक के बाद अपना आईपीओ ला रही हैं। एक-एक दिन में एक साथ 3-4 आईपीओ खुल रहे हैं। निवेशक भी आईपीओ पर टूट रहे हैं। इस बीच मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की प्रमुख माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग्स (IPO) पर रिटेल निवेशकों को एक सलाह दी है।

20 से 24 नवंबर के बीच 5 आईपीओ में निवेशकों ने 2.5 लाख करोड़ रु से अधिक के आवेदन किए। इसी पर बुच ने रिटेल निवेशकों से कहा है कि वे होड़ से बचें और सतर्क रहें।

आईपीओ के बाद निवेश करना ज्यादा सही

सेबी की चेयरपर्सन के मुताबिक अकसर IPO के दौरान कंपनी की वैल्यूएशन सही से कैलकुलेट नहीं होती। इसलिए सही तरीका यह है कि आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग हो जाए तो उसके प्राइस को सेटल होने दें और फिर कंपनी के शेयर खरीदें।

वैल्यूएशन में हो सकती है गड़बड़ी

बुच के मुताबिक आईपीओ में वैल्यूएशन में ऊंच-नीच हो सकती है क्योंकि इसकी वैल्यूएशन तय करने का तरीका हर बार सही नहीं होता। उनके मुताबिक संस्थागत निवेशक बड़ी खरीदारी करते हैं। इसलिए वे सेकेंडरी मार्केट में खरीदारी नहीं करते। मगर रिटेल निवेशकों तो कम ही शेयर खरीदते हैं। इसलिए उनके लिए सही यह है कि वे पहले शेयर की कीमत सेटल होने दें और बाद में ही निवेश करें।

उन्होंने आईपीओ के लिए मची हौड़ पर कहा कि सेबी इस पर हस्तक्षेप नहीं करता। हालांकि उन्होंने बाजार में एक नैचुरल चेक एंड बैलेंस की बात कही।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article