बिजनेस

Mutual Fund: 10 करोड़ का फंड बनाने में लगेंगे इतने साल, जानें कितने की करनी होगी मंथली SIP

SIP Calculator: एसआईपी की मदद से 10 करोड़ रु का फंड तैयार करने में कितना समय लगेगा, ये दो बातों पर निर्भर करता है। पहला कि आपकी स्कीम कितना सालाना रिटर्न दे रही है। दूसरा आप कितना निवेश कर रहे हैं।

Image

म्यूचुअल फंड एसआईपी कैलकुलेटर

Photo : iStock

SIP Calculator: जिन लोगों के पास इक्विटी मार्केट की सीमित या कम जानकारी होती है, उनके लिए म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करना बेहतर माना जाता है। क्योंकि म्यूचुअल फंड में जमा हुआ पैसा एक्सपर्ट पूरी रिसर्च के साथ निवेश करते हैं। म्यूचुअल फंड में आप हर महीने छोटी-छोटी अमाउंट की एसआईपी (SIP) से एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। यदि आप 10 करोड़ रु का फंड तैयार करना चाहते हैं तो इसमें कितना समय लगेगा और आपको कितनी राशि की एसआईपी करनी होगी, आइए जानते हैं।

निवेश राशि और रिटर्न

एसआईपी की मदद से 10 करोड़ रु का फंड तैयार करने में कितना समय लगेगा, ये दो बातों पर निर्भर करता है। पहला कि आपकी स्कीम कितना सालाना रिटर्न दे रही है। दूसरा आप कितना निवेश कर रहे हैं।

अगर 15 फीसदी मिले रिटर्न

अगर आपको 15 फीसदी सालाना रिटर्न मिलता है तो आप 15 हजार रु की मासिक एसआईपी करके 30 साल में 10.5 करोड़ रु का फंड तैयार कर सकते हैं। इसमें 54 लाख का निवेश और 9.97 करोड़ रु आपका रिटर्न होगा।

यदि आपको 12 फीसदी रिटर्न मिलता है और आप 30 साल तक लगातार एसआईपी जारी रखते हैं तो आपको 10 करोड़ का फंड बनाने के लिए आपको हर महीने 28500 रु की एसआईपी करनी होगी।

अगर हर महीने 20000 रु का निवेश किया जाए

यदि आप हर महीने 20000 रु का निवेश करते हैं और आपको 15 फीसदी सालाना रिटर्न मिलता है तो 28 साल बाद आपके हाथ में 10.3 करोड़ रु आ जाएंगे। यदि आप 20000 रु का ही निवेश करते हैं मगर आपको सालाना रिटर्न मिलता है 12 फीसदी तो 33 साल बाद ही आप 10 करोड़ से अधिक का फंड हासिल कर पाएंगे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर म्यूचुअल फंड की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article