Madhabi Puri Buch replacement : भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरपर्सन के पद के लिए सरकार ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। मौजूदा चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच का तीन साल का कार्यकाल 28 फरवरी 2025 को पूरा हो रहा है। बुच ने 2 मार्च 2022 को सेबी प्रमुख का कार्यभार संभाला था।
सेबी चेयरपर्सन के लिए आई वैकेंसी।
आवेदन की अंतिम तिथि और पात्रता
वित्त मंत्रालय के अधीन आर्थिक मामलों के विभाग ने सार्वजनिक विज्ञापन जारी करते हुए कहा है कि उम्मीदवार 17 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
मंत्रालय ने बताया कि चेयरपर्सन का कार्यकाल अधिकतम पांच वर्षों तक या 65 वर्ष की आयु तक (जो पहले आए) होगा।
सेबी चेयरपर्सन की पात्रता
- उम्मीदवार की आयु 50 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- कम से कम 25 वर्षों का पेशेवर अनुभव होना अनिवार्य है।
- प्रतिभूति बाजार से संबंधित समस्याओं से निपटने की क्षमता या कानून, वित्त, अर्थशास्त्र, लेखाशास्त्र में विशेष अनुभव आवश्यक है।
सेबी प्रमुख की सैलरी और अन्य लाभ
चेयरपर्सन को भारत सरकार के सचिव के समकक्ष वेतन मिलेगा। यह राशि ₹5,62,500 प्रति माह है (मकान और कार के बिना)। साथ ही, उम्मीदवार का कोई वित्तीय या अन्य हित नहीं होना चाहिए, जो उनके काम को प्रभावित कर सके।
सेबी प्रमुख कैसे होते हैं नियुक्त: प्रक्रिया
सरकार ने कहा है कि यह नियुक्ति वित्तीय क्षेत्र विनियामक नियुक्ति खोज समिति (FSRASC) की सिफारिश पर होगी। समिति पात्रता और योग्यता के आधार पर अन्य व्यक्तियों की भी सिफारिश कर सकती है, जिन्होंने आवेदन नहीं किया हो।
भाषा इनपुट के साथ
