बिजनेस

IRB Infra Share Target: एक-तिहाई वैल्यू खो चुका IRB इंफ्रा का शेयर, अगर पार किया ये लेवल तो जाएगा 75 रु तक - एक्सपर्ट की राय

IRB Infra Share Price Target 2025: मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि वीकली चार्ट पर आईआरबी इंफ्रा के शेयर में शॉर्ट टर्म बेसिस पर 62/63 रुपये के आसपास अड़चन है। एक बार जब आईआरबी इंफ्रा का शेयर प्राइस 62-63 रुपये के प्रतिरोध क्षेत्र को पार कर जाएगा, तो खरीदारी की गति वापस आ जाएगी।"

Image

आईआरबी इन्फ्रा शेयर का टार्गेट प्राइस

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आईआरबी इंफ्रा के लिए सलाह
  • 75 रु तक जा सकता है शेयर
  • 48 रु पर रखें स्टॉप लॉस

IRB Infra Share Price Target 2025: कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग कंपनी IRB इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर करीब एक साल से एक ही रेंज में हैं। शेयर के टॉप लेवल पर जोरदार मुनाफावसूली देखी गई और अब यह एक साल के निचले स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। IRB इंफ्रा का शेयर 7 जून, 2024 को BSE पर 78.05 रुपये के ऑल-टाइम हाई लेवल पर गया था। उसके बाद से शेयर में जोरदार मुनाफावसूली देखी गई और अब सोमवार को करीब साढ़े 11 बजे ये 50.03 रु पर आ गया है। पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले ये 1.81 रु या 3.49 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। मगर इसमें अब भी तेजी की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें -

वीकली चार्ट पर क्या है स्थिति

ईटी नाउ स्वदेश से बात करते हुए ध्वनि शाह पटेल ने कहा कि आईआरबी इंफ्रा का चार्ट स्ट्रक्चर पॉजिटिव है। आईआरबी इंफ्रा के शेयर में निचले स्तर के बाद तेजी की उम्मीद अभी भी बरकरार है।

मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि वीकली चार्ट पर आईआरबी इंफ्रा के शेयर में शॉर्ट टर्म बेसिस पर 62/63 रुपये के आसपास अड़चन है। एक बार जब आईआरबी इंफ्रा का शेयर प्राइस 62-63 रुपये के प्रतिरोध क्षेत्र को पार कर जाएगा, तो खरीदारी की गति वापस आ जाएगी।"

IRB Infra Share Price Target

पटेल ने कहा, "आईआरबी इंफ्रा के शेयरों पर मेरी सलाह है कि इन्हें होल्ड करें। आईआरबी इंफ्रा के शेयर का टार्गेट 75 रुपये है। स्टॉप लॉस 48 रुपये पर बनाए रखें। अगर आईआरबी इंफ्रा का शेयर 48 रुपये से नीचे चला जाता है, तो आपको शेयर में स्ट्रक्चरल उलटफेर देखने को मिलेगा।"

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article