Jio Financial Services Performance Analysis: पिछले छह महीनों में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) के शेयरों में लगभग 27% की गिरावट देखी गई है। बीते सप्ताह के दौरान शेयर 12.47% गिर गया, जो BSE फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में 0.56% की गिरावट से कहीं अधिक है। हालांकि, जाने-माने ब्रोकरेज देवन चोकसी ने स्टॉक को 'होल्ड' की सिफारिश की है। यह लंबे अवधि में विकास की संभावनाओं को देखते हुए किया गया है।
ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस
देवन चोकसी ने स्टॉक पर 'होल्ड' रेटिंग बनाए रखी है और ₹286 का टारगेट प्राइस दिया है। उन्होंने कहा, “लंबी अवधि के विकास की मजबूत संभावनाओं के कारण हम स्टॉक को होल्ड करने की सलाह देते हैं।”
निवेशक रणनीति: होल्ड या बाय?
मौजूदा निवेशक स्टॉक होल्ड करें लेकिन अल्पकालिक अस्थिरता पर नजर रखें। नए निवेशक लंबी अवधि के लिए यह सही समय हो सकता है, लेकिन सावधानी के साथ निवेश करें। महत्वपूर्ण स्तर की बात करें तो इसका रेजिस्टेंस लेवल ₹250 और सपोर्ट ₹240 है।
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (NSE: जियो फिन) के शेयर आज
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज, 27 जनवरी 2025 को, कंपनी के शेयर की कीमत 3.52% की गिरावट के साथ ₹235.65 पर ट्रे़ड कर रही है। पिछले सप्ताह में, JFSL के शेयरों में 12.38% की गिरावट आई है, जबकि पिछले महीने में यह गिरावट 18.14% रही है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
