SCSS या मंथली इनकम स्कीम? जानिए आपकी पेंशन और मासिक आय के लिए कौन सा प्लान है बेस्ट

रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित और नियमित आय के लिए सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) और पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS) बेहतरीन विकल्प हैं। जानिए आपकी उम्र, निवेश सीमा, ब्याज दर और टैक्स बचत के आधार पर कौन सा प्लान बेस्ट है।

रिमायरमेंट के बाद नियमित मासिक आय (Monthly Income) की व्यवस्था करना हर वरिष्ठ नागरिक की पहली प्राथमिकता होती है। पोस्ट ऑफिस और सरकार द्वारा समर्थित दो सबसे लोकप्रिय योजनाएं सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) और मंथली इनकम स्कीम (MIS) निवेशकों को सुरक्षित रिटर्न और नियमित आय का विकल्प प्रदान करती हैं। हालांकि, दोनों योजनाओं की ब्याज दर, भुगतान अवधि, पात्रता और टैक्स नियमों में काफी अंतर है। अपने रिटायरमेंट कॉर्पस के लिए सही विकल्प चुनने से पहले दोनों योजनाओं की तुलना और विशेषताओं को समझना जरूरी है।

pension

SCSS या मंथली इनकम स्कीम?

SCSS Vs POMIS

सबसे पहले ब्याज दर और आय के भुगतान की बात करें तो SCSS में 8.2% प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिलता है, लेकिन इसका भुगतान मासिक के बजाय तिमाही (हर तीन महीने में) आधार पर किया जाता है। वहीं दूसरी ओर, पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS) में 7.4% प्रति वर्ष का ब्याज मिलता है और इसमें हर महीने निश्चित आय सीधे आपके बैंक खाते में जमा होती है। अगर आपको हर महीने घरेलू खर्चों के लिए निश्चित पेंशन जैसी रकम की जरूरत है तो MIS एक आसान विकल्प बनता है, लेकिन अगर आप ज्यादा ब्याज रिटर्न चाहते हैं तो SCSS आगे रहता है।

End of Feed