सीनियर सिटिजन को 4 लाख की FD पर 2 साल बाद कितने रुपये मिलेंगे; SBI या HDFC कहां होगा ज्यादा फायदा

भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफफी और सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं।

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी उन निवेशकों की पहली पसंद बनी हुई है, जो सुरक्षित निवेश के साथ तय रिटर्न चाहते हैं। खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी एक भरोसेमंद निवेश विकल्प माना जाता है, क्योंकि बैंकों की ओर से उन्हें सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक ब्याज दर दी जाती है। देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक SBI और सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक HDFC Bank दोनों ही ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरों पर एफडी की सुविधा दे रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि 2 साल की एफडी पर निवेश करने वालों को किस बैंक में ज्यादा फायदा मिलेगा। आइए समझते हैं पूरी कैलकुलेशन-

FD

FD (Photo: iStock)

सीनियर सिटिजन को कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?

FD (Photo: iStock)

2 साल की एफडी पर SBI वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। वहीं HDFC Bank इसी अवधि के लिए 6.95 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। उदाहरण के लिए अगर कोई सीनियर सिटिजन 2 साल की एफडी में 4 लाख रुपये का निवेश करता है तो उसे मैच्योरिटी पर एसबीआई से 4,58,650 रुपये और एचडीएफसी से 4,59,151 रुपये मिलेंगे।

इस तरह HDFC Bank में निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिक को SBI की तुलना में 501 रुपये अधिक मिलेंगे। भले ही यह अंतर बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन ब्याज दर में मामूली बढ़ोतरी भी लंबे समय में बेहतर रिटर्न देने में मदद कर सकती है।

End of Feed