SBI का अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा, अब किसी भी बैंक ATM से बिना कार्ड निकाल पाएंगे पैसा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 3, 2023, 09:22 AM IST

SBI YONO App Cash Withdrawal Facility: भारतीय स्टेट बैंक ( एसबीआई ) ने एक इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विदड्रॉल (ICCW) सुविधा शुरू की है, जिसके माध्यम से भारत में कोई भी बैंक ग्राहक स्कैन और पेमेंट करने के लिए यूपीआई पेमेंट सिस्टम तक पहुंच सकता है।

SBI YONO App Cash Withdrawal Facility: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विदड्रॉल (ICCW) सुविधा शुरू की है, जिसके माध्यम से भारत में कोई भी बैंक ग्राहक स्कैन और पेमेंट करने के लिए यूपीआई पेमेंट सिस्टम तक पहुंच सकता है और अपने योनो मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से पैसे निकाल सकता है। नई सुविधा बैंक के 68वें स्थापना दिवस समारोह के हिस्से के रूप में लॉन्च की गई है।

SBI Unveils YONO App

भारतीय स्टेट बैंक

ग्राहक अब 'यूपीआई क्यूआर कैश' का उपयोग करके किसी भी बैंक के आईसीसीडब्ल्यू-एक्टिव एटीएम से बिना किसी परेशानी के नकदी निकाल सकते हैं। पिन या फ्जिकल डेबिट कार्ड का उपयोग किए बिना एटीएम स्क्रीन पर प्रदर्शित सिंगल यूज क्यूआर कोड के माध्यम से लेनदेन की सुविधा होगी।

End of Feed