बिजनेस

IPO Market में निवेश का डबल मौका! एक का GMP 16%, दूसरा पूरी तरह फ्रेश इश्यू

फिलहाल IPO Market में निवेशकों के लिए दो मेनबोर्ड इश्यू निवेश के लिए खुले हैं। दांव लगाने से पहले चेक करें SBI Funds Management IPO और Alpine Texworld IPO का GMP और सब्सक्रिप्शन स्टेटस।

Image

दोनों आईपीओ के लिए 16 जुलाई तक चलेगा सब्सक्रिप्शन

SBI Funds Management IPO Vs Alpine Texworld IPO : अगर आप IPO में पैसा लगाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आज निवेश के दो मेनबोर्ड इश्यू खुल गए हैं। देश की बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी SBI Funds Management और टेक्सटाइल सेक्टर की Alpine Texworld के IPO 16 जुलाई तक खुले रहेंगे। इनमें से SBI Funds IPO जहां इस साल का अभी तक का सबसे बड़ा इश्यू है। जबकि, अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। यानी इश्यू से मिला पूरा पैसा कंंपनी के पास जाएगा।

वहीं, SBI Funds Management ₹9,813 करोड़ ऑफर फाॅर सेल (OFS) बेस्ड इश्यू है। यानी कंपनी कोई नया शेयर जारी नहीं कर रही, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है। एक लॉट में 26 शेयर हैं और खुदरा निवेशकों को आवेदन के लिए कम से कम ₹14,924 निवेश करने होंगे।

दूसरी ओर Alpine Texworld का ₹126.25 करोड़ का IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। इसका मतलब है कि इस इश्यू से जुटाई गई रकम कंपनी के कारोबार के विस्तार और अन्य जरूरतों में इस्तेमाल होगी। इसका प्राइस बैंड ₹100 से ₹105 प्रति शेयर रखा गया है। एक लॉट में 142 शेयर हैं और न्यूनतम निवेश ₹14,910 है।

पैरामीटरSBI Funds Management IPOAlpine Texworld IPO
इश्यू टाइपऑफर फॉर सेल (ओएफएस)फ्रेश इश्यू
इश्यू साइज₹9,812.91 करोड़₹126.25 करोड़
सब्सक्रिप्शन अवधि14-16 जुलाई 202614-16 जुलाई 2026
संभावित लिस्टिंग21 जुलाई 202621 जुलाई 2026
प्राइस बैंड₹545-₹574₹100-₹105
लॉट साइज26 शेयर142 शेयर
न्यूनतम निवेश₹14,924₹14,910
फेस वैल्यू₹1₹10
रजिस्ट्रारकेफिन टेक्नोलॉजीजकेफिन टेक्नोलॉजीज

कैसा चल रहा सब्सक्रिप्शन?

पहले दिन शुरुआती घंटों में सब्सक्रिप्शन के आंकड़ों में दोनों IPO के बीच अंतर साफ दिख रहा है। SBI Funds Management IPO जहां 2 घंटे में करीब 20% भर गया है। वहीं, Alpine Texworld IPO 11 फीसदी भरा है। हालांकि, यह शुरुआत है। दोनों इश्यू के लिए सब्सक्रिप्शन 16 जुलाई तक किया जा सकता है।

पैरामीटरSBI Funds Management IPOAlpine Texworld IPO
कुल सब्सक्रिप्शन0.20 गुना0.11 गुना
रिटेल सब्सक्रिप्शन0.25 गुना0.09 गुना
गैर-संस्थागत निवेशक (एनआईआई)0.30 गुना0.15 गुना
योग्य संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी*)0.00 गुना0.00 गुना
जीएमपी₹93₹5
अनुमानित लिस्टिंग प्राइस₹667₹110
संभावित लिस्टिंग गेन16.20%4.76%

किस के GMP में ज्यादा दम?

SBI Funds Management IPO GMP के आंकड़े मजबूत नजर आ रहे हैं। इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹93 चल रहा है, जिसके आधार पर शेयर की संभावित लिस्टिंग करीब ₹667 पर मानी जा रही है। यानी ऊपरी प्राइस बैंड के मुकाबले करीब 16 प्रतिशत तक की संभावित बढ़त का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, Alpine Texworld IPO GMP ₹5 है। इससे इसकी संभावित लिस्टिंग करीब ₹110 के आसपास मानी जा रही है, जो इश्यू प्राइस से लगभग 5 प्रतिशत ऊपर है।

क्यों सिर्फ GMP देखकर नहीं करें फैसला?

बाजार विशेषज्ञ अक्सर निवेशकों को केवल GMP देखकर निवेश का फैसला लेने से बचने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि किसी भी IPO में निवेश से पहले कंपनी के कारोबार, वित्तीय प्रदर्शन, वैल्यूएशन, जोखिम और भविष्य की विकास संभावनाओं को समझना जरूरी है। इसलिए आवेदन करने से पहले दोनों कंपनियों के दस्तावेज और निवेश से जुड़े जोखिमों का आकलन करना बेहतर रहेगा।

    डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

    Yateendra Lawaniya
    यतींद्र लवानिया author

    प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

    End of Article