बिजनेस

सीनियर सिटिजन को 5 लाख की FD पर SBI से 2 साल बाद कितने रुपये मिलेंगे; देखें कैलकुलेशन

SBI अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की FD पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटिजन हैं तो बैंक की 2 साल की अवधि वाली FD को निवेश के लिए चुन सकते हैं।

Image

FD (Photo: iStock)

SBI Fixed Deposit: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई (State Bank of India) अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। सुरक्षित निवेश पसंद करने वाले लोगों के लिए बैंक एफडी आज भी सबसे भरोसेमंद विकल्पों में गिनी जाती है। खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक ज्यादा ब्याज दर देकर बेहतर रिटर्न देने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो बैंक की 2 साल की अवधि वाली एफडी में पैसा लगा सकते हैं।

2 साल की FD पर ब्याज दर

SBI Fixed Deposit

FD (Photo: iStock)

अगर कोई सीनियर सिटिजन SBI की 2 साल की एफडी में निवेश करता है तो उसे 6.90 प्रतिशत की दर पर ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, अगर कोई सामान्य नागरिक SBI की 2 साल की एफडी में पैसा लगता है तो उसे 6.40 प्रतिशत की दर पर ब्याज दिया जाएगा।

2 साल बाद कितने रुपये मिलेंगे

उदाहरण के लिए कोई सीनियर सिटिजन एसबीआई की 2 साल की एफडी में 5 लाख रुपये निवेश करता है, तो उसे 6.90 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी पर कुल 5,73,313 रुपये मिलेंगे। यानी निवेशक को लगभग 73 हजार रुपये से ज्यादा का ब्याज फायदा होगा।

वहीं, अगर कोई सामान्य ग्राहक 5 लाख रुपये जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे लगभग 5,67,701 रुपये मिलेंगे। इसका मतलब है कि कुल ब्याज करीब 67 हजार रुपये के आसपास होगा।

निवेशक की श्रेणीनिवेश राशिब्याज दर2 साल बाद मैच्योरिटी राशि
सीनियर सिटिजन₹5,00,0006.90%₹5,73,313
सामान्य नागरिक₹5,00,0006.40%₹5,67,701

FD किसके लिए अच्छा विकल्प

एफडी उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प मानी जाती है, जो बिना जोखिम के तय रिटर्न चाहते हैं। शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड की तुलना में एफडी में जोखिम काफी कम होता है। यही कारण है कि रिटायरमेंट के बाद अधिकतर लोग अपनी बचत का एक हिस्सा एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं।

टैक्स नियमों को समझना भी जरूरी

हालांकि एफडी में निवेश करने से पहले टैक्स नियमों को समझना भी जरूरी है। बैंक एफडी पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री नहीं होता। एफडी से मिलने वाला ब्याज आपकी कुल आय में जुड़ता है और उसी के अनुसार टैक्स स्लैब लागू होता है। अगर एक वित्तीय वर्ष में एफडी से मिलने वाला ब्याज तय सीमा से ज्यादा हो जाता है, तो बैंक TDS भी काट सकता है। मौजूदा नियमों के अनुसार, सामान्य नागरिकों के लिए एक वित्तीय वर्ष में 50 हजार रुपये से ज्यादा ब्याज होने पर TDS लागू हो सकता है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह सीमा 1 लाख रुपये तक है। अगर किसी व्यक्ति की कुल आय टैक्स सीमा से कम है, तो वह TDS कटने से बच सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article