बिजनेस

SBI में 3 लाख की FD पर 3 साल बाद कितना रिटर्न मिलेगा, देखें पूरा हिसाब

एसबीआई अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। अगर आप भी एफडी करवाने का विचार बना रहे हैं तो एसबीआई में 3 साल की एफडी में निवेश कर सकते हैं।

Image

sbi में 3 साल की एफडी पर कितना मिलेगा रिटर्न (AI Generated Image)

SBI FD Returns: अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहते हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई (SBI) एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। आप बैंक की 3 साल की एफडी में निवेश कर सकते हैं।

सवाल यह कि अगर कोई व्यक्ति SBI में 3 साल के लिए 3 लाख रुपये की FD करवाता है तो मैच्योरिटी पर उसे कितनी रकम मिलेगी? आइए पूरी कैलकुलेशन को समझते हैं-

3 लाख की FD पर कितना मिलेगा रिटर्न

मान लीजिए कोई सामान्य नागरिक SBI में 3 साल के लिए 3 लाख रुपये की FD करवाता है। बैंक की ओर से वर्तमान में सामान्य नागिरकों को 3 साल की एफडी पर 6.30 प्रतिशत सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है। अगर ब्याज की कंपाउंडिंग तिमाही आधार पर होती है तो ब्याज को हर तीन महीने में मूल रकम में जोड़ा जाएगा। इसके बाद अगली अवधि का ब्याज बढ़ी हुई रकम पर कैलकुलेट होगा। इस कैलकुलेशन के हिसाब से 3 साल की अवधि पूरी होने पर 3 लाख रुपये की FD बढ़कर करीब 3,61,879 रुपये हो जाएगी। यानी इस निवेश पर करीब 61,879 रुपये का ब्याज प्राप्त किया जा सकता है।

वहीं, दूसरी ओर FD में सीनियर सिटिजन को आमतौर पर सामान्य ग्राहकों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज का फायदा मिलता है। यहां भी सामान्य नागरिकों के मुकाबले सीनियर सिटिजन के लिए ब्याज दर 0.50 प्रतिशत ज्यादा है।

अगर कोई सीनियर सिटिजन SBI में 3 साल के लिए 3 लाख रुपये की FD करवाता है तो ब्याज दर 6.80 प्रतिशत सालाना रहने और क्वाटर्ली कंपाउंडिंग के आधार पर मैच्योरिटी अमाउंट करीब 3,67,259 रुपये हो जाएगा

यानी सीनियर सिटिजन को 3 लाख रुपये के निवेश पर करीब 67,259 रुपये का ब्याज मिलेगा।

डिटेल्ससामान्य नागरिकसीनियर सिटिजन
निवेश राशि₹3,00,000₹3,00,000
FD अवधि3 साल3 साल
ब्याज दर6.30%6.80%
अनुमानित ब्याज₹61,879₹67,259
मैच्योरिटी राशि₹3,61,879₹3,67,259

FD को लेकर इन बातों का भी रखें ध्यान

FD खुलवाने से पहले ब्याज भुगतान और कंपाउंडिंग के नियमों को बैंक से जरूर समझ लेना चाहिए। अलग-अलग FD प्रोडक्ट में ब्याज भुगतान और मैच्योरिटी से जुड़े नियम अलग हो सकते हैं। FD को सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है, लेकिन पैसा जमा करने से पहले सिर्फ ब्याज दर देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। FD की अवधि, समय से पहले पैसे निकालने के नियम, लागू पेनल्टी और टैक्स से जुड़े नियमों को भी समझना जरूरी है।

इसके अलावा, FD से मिलने वाला ब्याज आपकी टैक्स देनदारी को प्रभावित कर सकता है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय जरूरत और टैक्स स्थिति को ध्यान में रखना बेहतर है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article