SBI का डिविडेंड पाने का आखिरी मौका! मिलेगी इतनी रकम, शेयर खरीदना सही रहेगा या नहीं?

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹15.90 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 16 मई 2025 निर्धारित की गई है। इस दिन SBI के शेयर एक्स-डिविडेंड हो जाएंगे। पात्र निवेशकों को डिविडेंड का भुगतान 30 मई तक किया जाएगा। SBI के शेयर हाल ही में 12% की तेजी के साथ चर्चा में हैं, हालांकि फिलहाल कुछ करेक्शन देखने को मिल रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, लॉन्ग टर्म में शेयर ₹900 तक पहुंच सकता है।

SBI Dividend 2025 Record Date : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर शुक्रवार, 16 मई को बाजार में निवेशकों की खास नजर में रहेंगे, क्योंकि इसी दिन कंपनी का डिविडेंड रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट है। हाल ही में घोषित तिमाही नतीजों के साथ SBI ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने शेयरधारकों को आकर्षक फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की थी। SBI के बोर्ड ने ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 1590% यानी ₹15.90 प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश की है। बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह डिविडेंड 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष के लिए घोषित किया गया है। शुक्रवार, 16 मई को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का स्टॉक (SBI Share Price) गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। इसमें 1.49% की गिरावट देखने को मिली है। यह 795.70 रुपये पर कारोबार कर रहा है। SBI के शेयर में पिछले 1 महीने में 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

SBI Dividend 2025, SBI Dividend : निवेशकों को बड़ा तोहफा

SBI Dividend : निवेशकों को बड़ा तोहफा

डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट

SBI ने अपने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 16 मई 2025 (शुक्रवार) निर्धारित की है। इसी दिन SBI के शेयर एक्स-डिविडेंड हो जाएंगे। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास SBI के शेयर होंगे, वे डिविडेंड पाने के पात्र होंगे।

End of Feed