बिजनेस

Why Railway Stock Rally: रेलवे स्टॉक में आज क्यों दिख रही दमदार तेजी; IRFC, RVNL, टीटागढ़ रेलसिस्टम 14 फीसदी तक चमके

Why Railway Stock Rally: क्रवार को रेलवे से जुड़े शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिसमें IRFC, RVNL और Titagarh Rail Systems जैसे स्टॉक्स 14% तक चढ़े। रेलवे कंपनियों के हालिया तिमाही नतीजे भी मजबूत रहे हैं और डिविडेंड की घोषणा ने भी निवेशकों को आकर्षित किया है। इसके साथ ही, भारत-पाक सीमा पर तनाव में कमी और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ताओं में प्रगति जैसे भू-राजनीतिक घटनाक्रमों ने समग्र बाजार धारणा को बेहतर किया, जिसका लाभ रेलवे स्टॉक्स को मिला।

Image

रेलवे स्टॉक्स में आज की तेजी की वजह?

Photo : iStock

Why Railway Stock Rally: शेयर बाजार में शुक्रवार को जहां प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex और NSE Nifty 0.4% तक गिरावट में कारोबार कर रहे थे, वहीं रेलवे से जुड़े शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। IRCON इंटरनेशनल, रेल विकास निगम (RVNL), IRFC, टीटागढ़ रेलसिस्टम, IRCTC और BEML जैसे बड़े रेलवे शेयरों में 10 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला। इसके अलावा जुपिटर वैगन्स, Texmaco Rail, Railtel, RITES और Container Corporation of India में भी मजबूती दिखी।

RVNL ऑर्डर मिलने के बाद शेयर उछला

सरकारी उपक्रम RVNL का शेयर शुक्रवार को ₹415 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया, जो कि 10.4% की तेजी है। हालांकि यह अभी भी अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹647 से करीब 38% नीचे है, लेकिन पिछले साल के इसी दिन छुए गए 52-सप्ताह के निचले स्तर ₹275.90 से यह करीब 33% की रिकवरी दिखा चुका है।

RVNL को ₹115.79 करोड़ का नया ठेका मिला है, जो कि सेंट्रल रेलवे के अंतर्गत इटारसी-अमला सेक्शन में इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम को 1x25 KV से 2x25 KV में अपग्रेड करने के लिए है। इसके अलावा कंपनी का बोर्ड 21 मई को अंतिम डिविडेंड की घोषणा के लिए बैठक करने जा रहा है।

IRCON को भी नया प्रोजेक्ट, शेयर 8% उछला

IRCON International के शेयरों में भी 8% की बढ़त देखी गई, जो शुक्रवार को ₹191.90 तक पहुंच गए। IRCON को उत्तर पश्चिम रेलवे से ₹51.61 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है, जो रिमोट डायग्नोस्टिक और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस सिस्टम से जुड़ा हुआ है। यह काम जयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर डिविजनों में किया जाएगा।

IRFC और अन्य रेलवे स्टॉक्स में भी जोरदार तेजी

IRFC के शेयरों ने भी लगातार तीसरे दिन बढ़त का सिलसिला जारी रखा। शुक्रवार को शुरुआती दो घंटों में यह शेयर ₹137.95 तक पहुंच गया, जो लगभग 6% की तेजी को दर्शाता है। IRCTC, BEML, Titagarh Railsystems, Texmaco Rail, Railtel, RITES, Container Corporation और Jupiter Wagons के शेयरों में 3% से 8% तक की बढ़त दर्ज की गई।

टीटागढ़ रेलसिस्टम शेयर में भी तेजी

टीटागढ़ रेलसिस्टम शेयर में 14 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली। यह फिलहाल 13.78% की बढ़त के साथ 920.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। यह आज 924 रुपये का हाई लेवल बनाया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article