बिजनेस

कोचिन शिपयार्ड के शेयरों में 12 फीसदी का उछाल, Q4 नतीजों और डिविडेंड से निवेशकों में उत्साह

कोचिन शिपयार्ड के मजबूत चौथी तिमाही नतीजों और डिविडेंड की घोषणा से निवेशकों का उत्साह बढ़ा, जिससे कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को 12% तक की तेजी देखी गई।

Image

कोचीन शिपयार्ड शेयर प्राइस टार्गेट

Photo : BCCL

कोचिन शिपयार्ड के शेयर में तेजी देखने को मिल रही। कोचिन शिपयार्ड ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद अपने Q4 नतीजे जारी किए। जिसके बाद आज शुक्रवार सुबह के कारोबार में कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई। कंपनी के मजबूत चौथी तिमाही (Q4) नतीजों और डिविडेंड की घोषणा के बाद शेयरों में 12% से अधिक का उछाल देखने को मिला। यह 2045 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Q4 नतीजे: मुनाफे और रेवेन्यू में जबरदस्त बढ़ोतरी

कोचिन शिपयार्ड ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद अपने Q4 नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹287.18 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹258.88 करोड़ था। यह 27% की सालाना बढ़त को दर्शाता है।

इसी अवधि में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू ₹1,757.65 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 36.7% की बढ़ोतरी है। हालांकि, EBITDA ₹266 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 7.6% की गिरावट है। मार्जिन भी 22.4% से घटकर 15.1% हो गया, यानी 730 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट दर्ज की गई।

डिविडेंड की घोषणा

कोचिन शिपयार्ड ने वित्त वर्ष 2024–25 के लिए ₹2.25 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड प्रस्तावित किया है, जिसका फेस वैल्यू ₹5 है। यह डिविडेंड शेयरधारकों की मंजूरी के लिए आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में प्रस्तुत किया जाएगा। AGM के बाद 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का वितरण किया जाएगा।

शेयर प्राइस में जबरदस्त छलांग

कोचिन शिपयार्ड के शेयर शुक्रवार को ₹1858 पर खुले, जो पिछले बंद स्तर ₹1812.30 से लगभग 2.5% अधिक था। दिन में शेयरों ने तेजी पकड़ते हुए 2,045 रुपये के लेवल को छू लिया, जो कि 12% से ज्यादा की बढ़त है।

कोचीन शिपयार्ड शेयर प्राइस टारगेट 2025

ब्रोकरेज फर्म एंटीक ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के प्रदर्शन की समीक्षा की है और टारगेट प्राइस के साथ रेटिंग की सिफारिश की है। एंटिक ने इस बात पर प्रकाश डाला कि ईबीआईटीडीए मार्जिन उच्च प्रावधानों से प्रभावित हुआ है। हालांकि, कंपनी अपने उच्च मार्जिन वाले जहाज मरम्मत खंड द्वारा संचालित मजबूत राजस्व वृद्धि प्रदर्शित करना जारी रखती है, जहां यह बाजार का नेतृत्व करने के लिए सबसे अच्छी स्थिति में है।

एंटिक को उम्मीद है कि कंपनी वित्त वर्ष 2025-28 के दौरान राजस्व वृद्धि में 14 प्रतिशत की मजबूत सीएजीआर हासिल करेगी। एंटिक ने इस स्टॉक पर होल्ड रेटिंग बरकरार रखी है तथा लक्ष्य मूल्य को 1,481 रुपये से बढ़ाकर 1,640 रुपये कर दिया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article