बिजनेस

SBI Card ने शुरू की Rupay क्रेडिट कार्ड के जरिए UPI पेमेंट सर्विस, आसान स्टेप्स से करें लेन-देन

SBI Card Rupay Credit Card UPI Payment: एसबीआई कार्ड ने अपने ग्राहकों को RuPay क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके UPI पेमेंट करने की सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है।

Image

एसबीआई कार्ड ने रुपे क्रेडिट कार्ड पर शुरू की यूपीआई सर्विस

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • एसबीआई कार्ड ने शुरू की नई सर्विस
  • रुपे क्रेडिट कार्ड को करें यूपीआई ऐप से लिंक
  • पीएनबी भी देता है ये सर्विस

SBI Card Rupay Credit Card UPI Payment: भारत की सबसे बड़े प्योर-प्ले क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड (SBI Card) ने अपने ग्राहकों को RuPay क्रेडिट कार्ड (Rupay Credit Card) का उपयोग करके UPI पेमेंट करने की सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है।

इस डेवलपमेंट से अब एसबीआई कार्ड ग्राहकों के लिए यूपीआई मर्चेंट्स के पास पेमेंट करना आसान हो जाएगा। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, एसबीआई कार्ड ग्राहकों को अपने क्रेडिट कार्ड को थर्ड पार्टी के यूपीआई ऐप के साथ रजिस्टर करना होगा।

कार्ड रजिस्टर होने पर पेमेंट

एक बार कार्ड रजिस्टर हो जाने पर, ग्राहक केवल मर्चेंट्स के क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन करके या अपनी यूपीआई आईडी और पिन दर्ज करके यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। यूपीआई पर एसबीआई रुपे क्रेडिट कार्ड को कैसे लिंक करें, इसका तरीका आगे जानिए।

ऐसे करें लिंक

  • Google Play Store या App Store से UPI (जैसे कि फोन-पे, गूगल-पे या पेटीएम आदि) थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करें
  • यूपीआई ऐप पर मोबाइल नंबर वेरिफाई करें और रजिस्ट्रेशन की प्रॉसेस पूरी करें
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, "एड क्रेडिट कार्ड / लिंक क्रेडिट कार्ड" ऑप्शन चुनें
  • क्रेडिट कार्ड इश्यूअर की लिस्ट से, "एसबीआई क्रेडिट कार्ड" चुनें
  • लिंक करने के लिए एसबीआई रुपे क्रेडिट कार्ड का चयन करें
  • क्रेडिट कार्ड के अंतिम 6 अंक और एक्सपायरी डेट दर्ज करें
  • अपना 6 अंकों का यूपीआई पिन सेट करें

पेमेंट कैसे करें

मर्चेंट की वेबसाइट या ऐप पर, उस UPI-इनेबल्ड ऐप का चयन करें जो आपके क्रेडिट कार्ड से लिंक्ड है

UPI ऐप में लॉग इन करें और रजिस्टर्ड SBI RuPay क्रेडिट कार्ड चुनें

पेमेंट की पुष्टि के लिए अपना 6 अंकों का यूपीआई पिन दर्ज करें

एक बार पेमेंट की पुष्टि और कंप्लीट हो जाने के बाद, पेमेंट पूरा होने पर आपको मर्चेंट के पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा

पीएनबी भी देता है ये सर्विस

अगर आप पीएनबी कस्टमर हैं तो आप भी अपने रुपे क्रेडिट कार्ड को थर्ड पार्टी यूपीआई ऐप से लिंक करके पेमेंट कर सकते हैं। इससे रुपे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना काफी आसान हो जाता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article