बिजनेस

फिर करीब आए अनिल और मुकेश अंबानी, रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने कर दिया कमाल

Singham 3 Brings Anil And Mukesh Ambani Together: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और अनिल अंबानी की रिलायंस एंटरटेनमेंट फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म "सिंघम 3" के प्रोडक्शन के लिए मिलकर काम कर रही हैं।

Image

सिंघम 3 के लिए अनिल और मुकेश अंबानी एक साथ

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • सिंघम 3 के लिए करीब आए अनिल-मुकेश
  • दोनों की कंपनियां मिलकर करेंगी काम
  • अजय देवगन होंगे फिल्म में लीड एक्टर

Singham 3 Brings Anil And Mukesh Ambani Together: एक बार फिर से मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और अनिल अंबानी (Anil Ambani) करीब आ गए हैं। वैसे तो दोनों के रिश्ते उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं, मगर कई ऐसे मौके आए हैं, जब दोनों भाइयों को करीब आते देखा गया है। अब मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) और अनिल अंबानी की रिलायंस एंटरटेनमेंट (Reliance Entertainment) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की आगामी फिल्म "सिंघम 3" (Singham 3) के प्रोडक्शन के लिए मिलकर काम कर रही हैं। सिंघम 3 में भी बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgan) लीड एक्टर होंगे।

जियो सिनेमा पर देख सकेंगे

अंबानी बंधुओं की कंपनियों के मिलकर काम करने कि डिटेल पूरी तरह सामने नहीं आई है। मगर न्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के बाद सिंघम 3 को मुकेश अंबानी के जियो सिनेमाज प्लेटफॉर्म (Jio Cinema) पर उपलब्ध कराया जा सकता है। मुकेश अंबानी की जियो कंपनी की जियो सिनेमा एंटरटेनमेंट सेक्टर में लगातार आगे बढ़ रही है।

जियो स्टूडियो का कमाल

इंडस्ट्री की डायवर्सिटी में योगदान करते हुए, मुकेश अंबानी के जियो स्टूडियो का कई ओटीटी और थिएट्रिकल फिल्मों की रिलीज में योगदान रहा है। दूसरी ओर, अनिल अंबानी की रिलायंस एंटरटेनमेंट, जिसने हाल के वर्षों में वित्तीय चुनौतियों का सामना किया है, इस जॉइंट वेंचर के जरिए एक नई शुरुआत करने की कोशिश कर सकती है।

पार्टनरशिप का नया चैप्टर

पिछले दो फिल्मों की तरह सिंघम 3 भी दर्शकों को अपनी एक्शन से भरपूर कहानी से लुभा सकती है। वहीं अंबानी ब्रदर्स के "सिंघम 3" के लिए एक साथ आने से दोनों के बीच बिजनेस पार्टनरशिप फिर से बनेगी।

कब होगी रिलीज

सिंघम 3 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो सकती है। सिंघम 3 में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ सहित प्रभावशाली स्टार हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article