SBI ग्राहकों के लिए बड़ी चेतावनी! लगातार 6 दिन बंद रह सकता है देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, जानिए वजह

अगर आपका भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में अकाउंट है और आपको ब्रांच पर कुछ काम कराने जाना है तो फटाफट करा लीजिए, क्‍योंकि 6 दिनों तक देश का सबसे बड़ा बैंक बंद रह सकता है।

अगर आपका भी अकाउंट देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI में है तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, 23 मई से लेकर 28 मई तक बैंक की सभी ब्रांचेज बंद रह सकती है। बैंकों की यह छह दिनों की लंबी बंदी मुख्य रूप से तीन अलग-अलग कारणों के एक साथ आने से हो रही है पहला वीकेंड की छुट्टियां, दूसरा कर्मचारियों की हड़ताल और तीसरा त्योहार का अवकाश। आइए आपको बताते हैं बैंक कब कब और क्यों बंद रहने वाले हैं?

SBI Yono

बैंक कब बंद रहेंगे?

  • 23 मई 2026 (चौथा शनिवार): नियम के मुताबिक, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर के सभी बैंक पूरी तरह बंद रहते हैं। इसलिए 23 मई को छुट्टी रहेगी।
  • 24 मई 2026 (रविवार): रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 25 और 26 मई 2026 (सोमवार और मंगलवार): इन दो दिनों में 'ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन' ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। अगर यह हड़ताल पूरी तरह प्रभावी रहती है, तो सोमवार और मंगलवार को भी एसबीआई की शाखाओं में ताला लटका नजर आ सकता है।
  • 27 और 28 मई 2026 (बुधवार और गुरुवार): देश के अलग-अलग हिस्सों में इन तारीखों पर बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार मनाया जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, कई राज्यों में 27 मई को तो कुछ राज्यों में 28 मई को बैंक बंद रहेंगे। वहीं जम्मू-कश्मीर जैसे क्षेत्रों में दोनों दिन (27 और 28 मई) बैंक बंद रहेंगे।

End of Feed