SBI और Axis Bank की हूबहू नकली वेबसाइट तैयार, एक क्लिक और खाली हो जाएगा पूरा अकाउंट!

सावधान! साइबर ठगों ने SBI और Axis बैंक की हूबहू नकली वेबसाइट्स बनाकर फर्जीवाड़ा शुरू कर दिया है। जानिए कैसे एक गलत क्लिक आपका पूरा बैंक अकाउंट खाली कर सकता है और इससे सुरक्षित रहने के आसान उपाय।

डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में जहां पैसे का लेन-देन बेहद आसान हो गया है, वहीं साइबर अपराधियों के ठगी के तरीके भी लगातार खतरनाक होते जा रहे हैं। हाल ही में साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के ग्राहकों को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। ठगों ने इन दोनों बड़े बैंकों की हूबहू दिखने वाली फर्जी या नकली वेबसाइट्स (Phishing Websites) तैयार कर ली हैं। पहली नजर में इन वेबसाइट्स का लेआउट, रंग-रूप और लोगो बिल्कुल असली बैंक जैसा दिखाई देता है, जिससे आम उपभोक्ता आसानी से धोखे का शिकार बन जाते हैं।

Fake Bank Website

एक गलत क्लिक और खाली हो जाएगा पूरा अकाउंट!

कैसे होती है ठगी?

साइबर जालसाज इस ठगी को अंजाम देने के लिए 'फिशिंग' (Phishing) तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। वे यूजर्स के मोबाइल नंबर पर एसएमएस (SMS), व्हाट्सएप या ईमेल के जरिए स्पैम मैसेज भेजते हैं। इन मैसेजेस में अक्सर पैनिक या लालच पैदा करने वाले दावे किए जाते हैं, जैसे "आपका बैंक अकाउंट तुरंत ब्लॉक कर दिया जाएगा", "केवाईसी (KYC) अपडेट करें" या फिर "इनाम के पॉइंट्स तुरंत रिडीम करें"। मैसेज के नीचे एक फर्जी लिंक दिया होता है। जैसे ही कोई व्यक्ति डर या जल्दबाजी में आकर उस लिंक पर क्लिक करता है, वह सीधे बैंक की फर्जी वेबसाइट के लॉगिन पेज पर पहुंच जाता है।

End of Feed