SBI में 5 साल की FD में 4 लाख जमा करने पर कितना रिटर्न मिलेगा? समझिए पूरा हिसाब

SBI 5-Year FD Returns: देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। खासकर लंबी अवधि की एफडी पर अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है।

SBI 5-Year FD Returns: अगर आप भी एफडी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक SBI अलग-अलग अवधि की FD पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। अगर आप लंबी अवधि के लिए अपना पैसा सुरक्षित रखना चाहते हैं तो बैंक की 5 साल की एफडी में पैसा लगा सकते हैं।

SBI FD

SBI की 5 साल की एफडी पर कितना मिलेगा रिटर्न (AI Generated Image)

बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, SBI की 5 साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.05 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटिजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटिजन के लिए समान अवधि की एफडी पर 7.05 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है।

End of Feed