सीनियर सिटीजन की मौज! SBI की 444 दिन Special FD पर मिल रहा तगड़ा रिटर्न

अगर आप भी सुरक्षित निवेश के लिए FD ओपन करवाने का विचार बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। एसबीआई अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है।

SBI Special FD Scheme: अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ अपने पैसे पर बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं, तो FD आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। खासतौर पर ऐसे निवेशक, जो शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहकर निश्चित ब्याज कमाना चाहते हैं, उनके बीच FD काफी लोकप्रिय है। देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। आप ज्यादा लंबे समय तक निवेश नहीं करना चाहते हैं तो बैंक की 444 दिन की स्पेशल एफडी (Amrit Vrishti) खुलवा सकते हैं, जिसमें आपका पैसा लगभग 1 साल 3 महीने तक लॉक रहेगा। इस अवधि में आप बैंक की नॉर्मल एफडी से ज्यादा रिटर्न पा सकते हैं।

SBI Special FD

SBI की स्पेशल एफडी पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न (Photo: iStock)

444 दिन की FD पर कितना ब्याज?

SBI की 444 दिन की स्पेशल FD में सामान्य नागरिकों को वर्तमान में 6.45 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इस FD की खास बात यह है कि इसकी अवधि सामान्य छोटी अवधि वाली FD से थोड़ी ज्यादा है, लेकिन आपको कई सालों तक अपना पैसा लॉक नहीं करना पड़ता।

End of Feed