सीनियर सिटीजन के लिए बेस्ट हैं ये 5 सेविंग स्कीम, रिटायरमेंट के बाद बंद नहीं होगी कमाई

रिटायरमेंट के बाद हर महीने पक्की आमदनी के लिए सही निवेश जरूरी है। सरकार और डाकघर की ये 5 बेहतरीन स्कीम्स बुजुर्गों की जमा-पूंजी को पूरी तरह सुरक्षित रखकर बुढ़ापे में रेगुलर इनकम की गारंटी देती हैं।

जिंदगीभर की भागदौड़ और नौकरी के बाद रिटायरमेंट का समय आराम और सुकून से जीने का होता है। लेकिन इस उम्र में सबसे बड़ी चिंता यह होती है कि हर महीने के खर्चों, दवाइयों और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पैसा कहां से आएगा? बुढ़ापे में किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े और आत्मसम्मान भी बना रहे, इसके लिए सही जगह निवेश करना बेहद जरूरी है। ऐसे में भारत सरकार और डाकघर (Post Office) सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) के लिए कई शानदार योजनाएं चलाते हैं जो बुजुर्गों की जमा-पूंजी को पूरी तरह सुरक्षित रखती हैं और उन्हें हर महीने या एक निश्चित समय पर पक्की कमाई की गारंटी देती हैं। तो आइए बताते हैं सीनियर सिटीजन के लिए कौन सी 5 पेंशन स्कीम बेस्ट हैं?

Senior Citizen Pension Scheme

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)। यह योजना विशेष रूप से 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए है। इसमें बुजुर्ग एकमुश्त रकम जमा कर सकते हैं, जिस पर सरकार बेहद आकर्षक और सुरक्षित ब्याज देती है। इस स्कीम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसका ब्याज हर तीन महीने में सीधे आपके खाते में आ जाता है, जिससे नियमित खर्चे आसानी से चलते रहते हैं।

End of Feed