बिजनेस

हर दिन 1000 रुपये बचाकर 10 साल में कितना फंड होगा तैयार? समझें SIP की पूरी कैलकुलेशन

SIP Calculator: 1000 रुपये की रोजाना बचत आपको 10 साल में एक बड़ा फंड बनाने में मदद कर सकती है। आप हर महीने SIP के जरिए निवेश कर सकते हैं।

Image

SIP (Photo: iStock)

SIP Calculator: आज के समय में लोग केवल कमाई बढ़ाने पर ही नहीं, बल्कि सही तरीके से निवेश कर भविष्य सुरक्षित बनाने पर भी ध्यान दे रहे हैं। नियमित और अनुशासित निवेश लंबे समय में बड़ा फंड तैयार करने में मदद कर सकता है। खासतौर पर SIP यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन का एक प्रभावी तरीका माना जाता है। आप हर दिन 1000 रुपये की बचत के साथ कुछ ही वर्षों में एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। आइए समझते हैं कैसे

हर दिन 1000 रुपये की बचत बनाएगी बड़ा फंड

SIP Calculator

SIP (Photo: iStock)

उदाहरण के लिए मान लीजिए अगर आप हर दिन 1000 रुपये की बचत करते हैं तो महीने में यह राशि लगभग 30 हजार रुपये हो जाती है। अगर इस रकम को हर महीने SIP के जरिए निवेश किया जाए और सालाना 12 प्रतिशत अनुमानित रिटर्न मिले तो 10 साल बाद एक बड़ा फंड तैयार हो सकता है।

10 साल में कितनी रकम बन जाएगी

हर महीने 30 हजार रुपये की SIP से 1 साल में आपका कुल निवेश 3,60,000 रुपये होगा। अगर यही निवेश लगातार 10 साल तक जारी रखा जाए, तो कुल निवेश राशि 36 लाख रुपये हो जाएगी।

अब अगर इस निवेश पर औसतन 12 प्रतिशत सालाना रिटर्न मिलता है, तो चक्रवृद्धि ब्याज यानी कंपाउंडिंग का फायदा मिलने लगता है। इस स्थिति में 10 साल बाद कुल फंड लगभग 67,21,077 रुपये तक पहुंच सकता है। इसमें आपकी निवेश राशि 36,00,000 रुपये होगी और अनुमानित रिटर्न 36,00,000 रुपये हो सकता है। इस तरह 1000 रुपये की रोजाना बचत आपको 67,21,077 रुपये का फंड बनाने में मदद कर सकती है। यानी निवेशक को केवल रिटर्न के रूप में ही 31 लाख रुपये से ज्यादा की अतिरिक्त राशि मिल सकती है।

अवधिमासिक SIPकुल निवेश राशिअनुमानित रिटर्न (12%)कुल फंड
10 वर्ष₹30,000₹36,00,000₹31,21,077₹67,21,077

SIP को क्यों माना जाता है बेहतर?

SIP निवेश का ऐसा तरीका है, जिसमें व्यक्ति हर महीने एक तय राशि निवेश करता है। इससे बाजार के उतार-चढ़ाव का असर लंबे समय में संतुलित हो जाता है। SIP में छोटी रकम से भी शुरुआत की जा सकती है और धीरे-धीरे निवेश बढ़ाया जा सकता है।

सबसे बड़ी बात यह है कि SIP में कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। यानी निवेश पर मिलने वाला रिटर्न भी आगे निवेश होता रहता है और समय के साथ फंड तेजी से बढ़ने लगता है। यही कारण है कि लंबी अवधि में SIP को संपत्ति निर्माण का मजबूत माध्यम माना जाता है।

जल्दी शुरुआत करना क्यों जरूरी?

वित्तीय जानकार मानते हैं कि निवेश जितना जल्दी शुरू किया जाए, उतना ज्यादा फायदा मिल सकता है। अगर कोई व्यक्ति कम उम्र में नियमित निवेश शुरू कर देता है, तो छोटी रकम से भी बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। इसके अलावा नियमित निवेश की आदत व्यक्ति को वित्तीय अनुशासन भी सिखाती है। हर महीने तय निवेश करने से अनावश्यक खर्च कम करने में भी मदद मिलती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article