उनके नाम पर न कभी कोई तस्वीर है, न कोई इंटरव्यू, फिर भी Satoshi Nakamoto की कमाई ने सबको हैरान कर दिया है। बिटकॉइन के गुमनाम क्रिएटर की कुल संपत्ति अब लगभग $129 अरब (करीब ₹10.8 लाख करोड़) हो गई है। इतनी हाई नेटवर्थ के चलते वो दुनिया के 11वें सबसे अमीर इंसान बन चुके हैं लेकिन उन्हें किसी ने देखा नहीं है या उनके नाम पर कोई कंपनी या जानकारी नहीं है तो उनका नाम अमीरों की लिस्ट में नहीं है. एक बिलियन डॉलर के क्लब में वो भी हैं, जिनका कोई चेहरा या पहचान सार्वजनिक रूप से ज्ञात नहीं है।
कौन हैं Satoshi Nakamoto?
यह नाम मूल रूप से बिटकॉइन का सफेद पेपर 2008 में जारी करने वाले उस व्यक्ति या समूह का है जिसने 2009 में पहला ब्लॉक भी माइन किया जिसे जेनेसिस ब्लॉक कहा जाता है। ये पूर्ण रूप से अनाम बने रहे और आखिरी बार 2011 में सक्रिय हुए, तब से कोई सार्वजनिक उपस्थिति नहीं दिखाई दी।
इतनी दौलत कैसे?
माना जाता है कि Nakamoto के पास लगभग 1.096 मिलियन बिटकॉइन हैं, जो अब $129 अरब के आसपास आ गए हैं जिसकी कीमत करीब ₹10.78 लाख करोड़ रुपये है। इस रकम के साथ वो माइक डेल (Dell Technologies CEO) को भी पीछे छोड़कर दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं फॉर्ब्स का ये रैंकिंग उनका क्रिप्टो संपत्ति शामिल नहीं करती, लेकिन ब्लॉकचेन एनालिटिक्स इसे इस स्तर पर दिखा रही है।
क्यों बरकरार है यह रहस्य?
Nakamoto ने आज तक एक भी बिटकॉइन ट्रांसफर नहीं किया, जिससे उनकी पहचान भी एक बड़ा रहस्य बनी हुई है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर बिटकॉइन का रेट लगातार बढ़ा (लगभग 50% वार्षिक ग्रोथ से), तो Nakamoto की दौलत शीघ्र ही दुनिया के शीर्ष अमीरों में पहुंच सकती है कुछ का अनुमान है कि 2026 तक वो दूसरे नंबर पर भी आ सकते हैं।
