Sanofi India Dividend Record Date: दवा कंपनी सनोफी इंडिया लिमिटेड ने कहा है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति शेयर 50 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। डिविडेंड की पेमेंट 20 मार्च 2024 को या उसके बाद की जाएगी। कंपनी ने डिविडेंड देने के लिए एलिजिबल शेयरधारकों के नाम तय करने के लिए 7 मार्च को बतौर रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। कंपनी ने एक और डिविडेंड देने का ऐलान किया है। आगे जानिए इसकी डिटेल।
सनोफी इंडिया डिविडेंड रिकॉर्ड डेट
ये भी पढ़ें -
117 रु का एक और डिविडेंड
सनोफी इंडिया के बोर्ड ने 31 दिसंबर 2023 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष के लिए 10 रु की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 117 रु के इंटरिम डिविडेंड की भी सिफारिश की है, जिसके लिए कंपनी की आगामी 68वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। इस तरह सनोफी इंडिया के शेयरधारकों को प्रति शेयर पर कुल 167 रु का डिविडेंड मिलेगा।
117 रु के डिविडेंड के लिए क्या है रिकॉर्ड डेट
117 रु के डिविडेंड का भुगतान 24 मई 2024 को या उसके बाद किया जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 3 मई है। रिकॉर्ड डेट वह लास्ट डेट होती है जिस दिन जिन शेयरधारकों के पास शेयर होंगे, उन्हें ही डिविडेंड मिलेगा।
किस रेट पर है सनोफी इंडिया का शेयर
बीएसई पर बीते शुक्रवार को सनोफी इंडिया का शेयर 52.40 रु या 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 9160 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 21,032.72 करोड़ रु है। इसके बीते 52 हफ्तों का टॉप स्तर 9,370.35 रु और निचला स्तर 5,329.70 रु रहा है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर पर मिलने वाले डिविडेंड की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
