2030 तक हैदराबाद GCC में 3,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी सनोफी हेल्थकेयर, 1,600 लोगों को मिलेगा रोजगार

Sanofi Healthcare: हैदराबाद में स्थापित जीसीसी में फिलहाल 1,000 कर्मचारी हैं। अगले दो साल में कर्मचारियों की संख्या लगभग 2,600 की जाएगी, जिससे यह सनोफी के चार वैश्विक केंद्रों में सबसे बड़ा हो जाएगा। सनोफी के एआई संचालित पहली बायोफार्मा कंपनी बनने की भी उम्मीद है।

Sanofi Healthcare to Invest in Hyderabad GCC: फ्रांसीसी दवा कंपनी सनोफी हेल्थकेयर इंडिया अगले छह साल में हैदराबाद में अपने ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर (जीसीसी) में लगभग 3,600 करोड़ रुपये (40 करोड़ यूरो) का निवेश करेगी। कंपनी ने बताया कि इसमें 2025 तक लगभग 900 करोड़ रुपये (10 करोड़ यूरो) का निवेश किया जाएगा। उसकी योजना 2026 तक 1,600 अतिरिक्त नौकरियां सृजित करने की भी है।

End of Feed