Penny Stock: सलासर टेक्नो इंजीनियरिंग ने जारी किया रिजल्ट, मुनाफे में 28% की बढ़ोतरी; जानें रिटर्न में कितना आगे

Penny Stock: सलासर टेक्नो इंजीनियरिंग का Q3 FY2025 में शुद्ध लाभ ₹12 करोड़ तक बढ़ा, जबकि कुल आय ₹375.89 करोड़ तक पहुंची। जानें शेयर बाजार प्रदर्शन और निवेश संभावनाएं।

सलासर टेक्नो इंजीनियरिंग लिमिटेड, जो BSE स्मॉलकैप इंडेक्स का हिस्सा है और इंजीनियरिंग सेक्टर में कार्यरत है, ने Q3 FY2025 के नतीजों की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि उसका संयुक्त शुद्ध लाभ 28% बढ़कर ₹12 करोड़ हो गया है। यह बढ़ोतरी कुल आय में बढ़ोतरी के कारण हुई। पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही (Q3 FY2024) में कंपनी ने ₹16.76 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया था।

Share Market, Share Market news, Sensex,

सलासर टेक्नो इंजीनियरिंग के Q3 नतीजे।

आय और व्यय में बढ़ोतरी

तिमाही के दौरान, कंपनी की कुल आय ₹375.89 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹304.34 करोड़ थी। दिसंबर 2024 तिमाही में कुल खर्च ₹359.64 करोड़ रहा जबकि दिसंबर 2023 तिमाही में कुल खर्च ₹281.21 करोड़ था।

End of Feed