Global Business Summit 2025: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्लोबल बिजनेस समिट (Global Business Summit) में कहा कि भारत न केवल आर्थिक विकास का केंद्र बनेगा बल्कि इनोवेशन (Innovation) का भी हब बनेगा। सरकार मजबूत नीतियों, टेक्नोलॉजी और आत्मनिर्भर भारत (Aatmanirbhar Bharat) पहल के जरिए देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत 2028 तक 5 ट्रिलियन डॉलर और 2030 तक 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, "भारत पहले से ही इस तथ्य पर काफी हद तक खरा उतर रहा है। तथ्य यह है कि 2014 में हम 11 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थे। आज हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। 2027 तक हम जर्मनी और जापान से भी आगे निकलकर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। 2028 तक हम 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएंगे, 2030 तक 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। भारत इस राह पर आगे बढ़ रहा है, क्योंकि पिछले 10 वर्षों में, भारत में कोई वृद्धिशील परिवर्तन नहीं हुआ है... बल्कि यह एक बहुत बड़ा परिवर्तन है।"
ET NOW ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 के पहले दिन का लाइव स्ट्रीमिंग देखें
भारत की अर्थव्यवस्था की विकास गति
उन्होंने कहा कि भारत 2014 में 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। 2024 में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। वहीं 2027 में जर्मनी और जापान को पछाड़ते हुए तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। वहीं 2028 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का टारगेट है।। इसके अलावा 2030 तक 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का अनुमान है।
प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को बताया कारण
सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने निष्पादन, सशक्तिकरण और हर भारतीय की शक्ति को उजागर करने पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ वर्षों में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा।
