Salary Hike: भारत में इस साल 9.5% बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी, सर्वे में किया गया दावा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 22, 2024, 03:30 PM IST

Salary Hike: भारत में सैलरी पर एचआर सॉल्यूशंस फर्म एओन के लेटेस्ट सर्वे में दावा किया कि 2024 में भारतीय कंपनियों द्वारा औसत वेतन वृद्धि 9.5% होगी। जो पिछले साल की तुलना में कम है लेकिन दुनिया के देशों के मुकाबले भारत में सबसे अधिक होगी।

Salary Hike: भारत में सैलरी पर एचआर सॉल्यूशंस फर्म एओन के लेटेस्ट सर्वे किया। जिसमें कहा गया कि 2024 में भारतीय कंपनियों द्वारा औसत वेतन वृद्धि 9.5% होगी। यह 2023 में 9.7% की वृद्धि से कम है। एओन का कहना है कि 4 में से 3 कंपनियां 2024 में 9% से अधिक की बढ़ोतरी करेंगी। कंपनी का वार्षिक वेतन वृद्धि और टर्नओवर सर्वे 2023-24 इंडिया का कहना है कि मन्युफैक्टरिंग सेक्टर सबसे आगे रहेगा। इस वर्ष 10.1% वेतन वृद्धि होगी। दुनिया में बांग्लादेश दूसरे नंबर पर है। जहां 7.3% बढ़ोतरी की उम्मीद है। चीन में 2023 में वृद्धि 5.5% थी और 2024 में 5.7% होने की उम्मीद है। जापानी कंपनियों में 2023 के 3.3% के मुकाबले 3.6% देने की उम्मीद है।

Salary hike, salary hike 2024, salary hike in India, salary hike in private companies, how much will be increment this year, Aon survey on salary hike

दुनिया में सबसे अधिक सैलरी हाइक भारत में होने की उम्मीद

प्रोडक्ट कंपनियों में 9.5% की सैलरी बढ़ोतरी की उम्मीद

टेक पैक में प्रोडक्ट कंपनियां सर्विस कंपनियों की तुलना में बेहतर पे हाइक करेंगी। प्रोडक्ट कंपनियां 9.5% की बढ़ोतरी कर सकती हैं जबकि सर्विस कंपनियों से 8.2% की बढ़ोतरी की उम्मीद है। यहां तक कि स्टार्टअप भी पुरानी आईटी सर्विस फर्मों की तुलना में बेहतर बढ़ोतरी कर सकते हैं। एओन का अनुमान है कि वे 2023 में 9% की तुलना में औसतन 8.5% देंगे। बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वैश्विक क्षमता केंद्र (GCC) 9.8% की बढ़ोतरी दे सकते हैं। सबसे अधिक वेतन वृद्धि वित्तीय संस्थानों में 9.9% होने का अनुमान है।

End of Feed