अब सिर्फ सैलरी के भरोसे नहीं नौकरीपेशा, कमाई के लिए अपना रहे ये नए रास्ते

नौकरीपेशा लोगों का सिर्फ नौकरी से नहीं चल रहा काम! सैलरीड क्लास लोग साइड इनकम के जरिए कमाई बढ़ा रहे हैं।

नौकरीपेशा लोग अब सिर्फ सैलरी पर निर्भर नहीं हैं! साइड इनकम के कई स्मार्ट तरीकों से कमाई कर रहे हैं।सैलरीपेशा लोग वेतन के अलावा अतिरिक्त काम, 'फ्रीलांसिंग’, शेयर ट्रेडिंग और व्यावसायिक गतिविधियों से भी तेजी से आमदनी के स्रोत बढ़ा रहे हैं। वित्तीय प्रौद्योगिकी मंच 'क्लियरटैक्स’ ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा कि आकलन वर्ष 2026-27 में उसके मंच पर खुद आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने वालों के एक बड़े हिस्से ने वेतन के अलावा अन्य स्रोतों से आय की जानकारी दी है। क्लियरटैक्स के आंकड़ों के अनुसार, आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने के आंकड़ों से यह बदलती प्रवृत्ति सामने आई है।

Salaried Class

नौकरीपेशा लोगों की कमाई

इनकम टैक्स रिटर्न से मिली जानकारी

आकलन वर्ष 2026-27 में क्लियरटैक्स पर दाखिल कुल रिटर्न में आईटीआर-1 के अलावा अन्य श्रेणियों के रिटर्न की हिस्सेदारी 62 प्रतिशत रही, जो आकलन वर्ष 2025-26 में 53 प्रतिशत और 2024-25 में 40 प्रतिशत थी। इसके अलावा, पूंजीगत लाभ और अन्य स्रोतों से आय का ब्योरा देने वाले आईटीआर-2 और आईटीआर-3 श्रेणियों के रिटर्न की संयुक्त हिस्सेदारी 57.2 प्रतिशत रही, जो दो साल पहले 36.2 प्रतिशत थी।

End of Feed