Sahara Refund: सहारा में पैसा जमा करने वालों के लिए गुड न्यूज! सुप्रीम कोर्ट ने 5000 करोड़ रु जारी करने का दिया आदेश, जल्द मिलेंगे पैसे

Sahara Cooperative Society Refund: सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह की सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं को भुगतान के लिए सेबी-सहारा रिफंड खाते से 5,000 करोड़ रुपये जारी करने का आदेश दिया। कोर्ट ने केंद्र सरकार के उस आवेदन को मंजूरी दी जिसमें निवेशकों को बकाया चुकाने के लिए यह राशि जारी करने की मांग की गई थी।

Sahara Cooperative Society Refund : सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह की सहकारी समितियों में निवेश करने वाले जमाकर्ताओं को राहत देते हुए शुक्रवार (12 सितंबर 2025) को एक बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) को आदेश दिया है कि वह सेबी-सहारा रिफंड खाते से 5,000 करोड़ रुपये की राशि जारी करे ताकि जमाकर्ताओं को उनका बकाया लौटाया जा सके।

Sahara Refund case, Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने सहारा जमाकर्ताओं के लिए खोला खजाना, जारी होंगे 5,000 करोड़ रुपये

केंद्र सरकार के आवेदन को मिली मंजूरी

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की बैंच ने केंद्र सरकार की उस याचिका को मंजूरी दी, जिसमें सेबी-सहारा खाते से राशि जारी करने का अनुरोध किया गया था। यह आदेश 29 मार्च, 2023 को पारित आदेश की ही तर्ज पर है, जिसमें केंद्र के इसी तरह के अनुरोध को स्वीकार किया गया था।

End of Feed