Infosys Share Price Target: मंगलवार के कारोबार में इंफोसिस के शेयर में हल्की तेजी दिख रही है। BSE पर 1661.65 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 1,659 रु पर खुलने के बाद करीब पौने 3 बजे ये 2.45 रु या 0.15 फीसदी की मजबूती के साथ 1664.10 रु पर है। बता दें कि एक मार्केट एक्सपर्ट ने इंफोसिस के शेयर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके शेयर के लिए टार्गेट के साथ-साथ स्टॉप लॉस भी बताया है। आइए जानते हैं कितना है इंफोसिस के शेयर का टार्गेट।
ये भी पढ़ें -
कितना रखें इंफोसिस के शेयर का टार्गेट
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में शेयर मार्केट के एक्सपर्ट आदित्य अरोड़ा ने इंफोसिस के शेयरों में निवेश की सलाह दी है। उन्हें लगता है कि शेयर बाजार में पॉजिटिव ट्रेंड है और इंफोसिस को भी इससे फायदा मिल सकता है।
उन्होंने इंफोसिस के शेयर के लिए 1720 रुपये का टार्गेट रखा है। मगर ध्यान रहे कि निवेश के लिए 1600 रु पर स्टॉप लॉस भी रखें। यानी अगर ये शेयर इस भाव तक गिरता है तो घाटा लेकर निकल जाएं।
कैसा रहा शेयर का ट्रेंड
- बीते एक साल में इंफोसिस का शेयर 25.2 फीसदी ऊपर चढ़ा है
- 2024 में अब तक शेयर में 7.3 फीसदी की तेजी आई है
- इसके 6 महीनों का रिटर्न 8.8 फीसदी रहा है
- एक महीने में ये करीब 11 फीसदी ऊपर गया है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
