Sagility India IPO Listing: आईपीओ के बाद सैजिलिटी इंडिया की मंगलवार को शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई है। इसका शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो गया है। सैजिलिटी इंडिया ने थोड़े मुनाफे के साथ शुरुआत की है। आईपीओ में तय हुए 30 रु के इश्यू प्राइस के मुकाबले BSE पर इसका शेयर 31.06 पर लिस्ट हुआ है। यानी लिस्टिंग पर निवेशकों को प्रति शेयर 1.06 रु या 3.53 फीसदी का रिटर्न मिला। 31.06 रु के प्राइस पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 14,540.21 करोड़ रु है। NSE पर भी कंपनी का शेयर 1.06 रु या 3.53 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है।
ये भी पढ़ें -
कैसा रहा था IPO
5 नवंबर से 7 नवंबर तक के लिए सब्सक्रिप्शन के लिए खुले सैगिलिटी इंडिया आईपीओ को निवेशकों से ज्यादा खास रेस्पॉन्स नहीं मिला। NSE के आंकड़ों के अनुसार, इसके आईपीओ को कुल मिलाकर 3.20 गुना सब्सक्राइब किया गया।
आईपीओ में प्राइस बैंड 28-30 रु था, जबकि इसमें से 30 रु का प्राइस फाइनल हुआ। कंपनी ने बुक-बिल्ट इश्यू के जरिए आईपीओ से 2,106.60 करोड़ रुपये जुटाए, जिसमें पूरी तरह से 70.22 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल था।
कैसे रहे तिमाही नतीजे
सैगिलिटी इंडिया के जून 2024 को समाप्त तिमाही में साल-दर-साल 47.5% की गिरावट दर्ज की गई। इसका प्रॉफिट 22.3 करोड़ रुपये रहा, जो मुख्य रूप से लो ऑपरेटिंग मार्जिन और अधिक टैक्स बोझ के कारण घटा।
पूरे वित्तीय वर्ष 2024 के लिए, सैगिलिटी का प्रॉफिट 59% बढ़कर 228.3 करोड़ रुपये हो गया, जिसे वित्तीय लागत में कमी और अन्य इनकम में वृद्धि से सपोर्ट मिला। हालांकि ऑपरेटिंग मार्जिन पर दबाव रहा।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
