Sad Leave: इस ऑफिस में मिलती है मूड खराब होने पर 10 दिन की छुट्टी, ‘Sad Leave’ पॉलिसी लाई कंपनी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 16, 2024, 12:27 PM IST

Sad Leave: यदि आपको ऐसा ऑफिस मिले जहां आप अपने हिस्से की 10 'उदास' छुट्टियां ले सकते हैं तो कैसा रहेगा? अक्सर देखा गया है कि मन उदास या दुखी होने पर लोगों को ऑफिस जाने का मन नहीं करता है। अब ऐसे लोगों के लिए चीन की एक कंपनी "सैड लीव" दे रही है।

Sad Leave: कभी-कभी सुबह उठने के बाद किसी कारणवश मन उदास रहता है। ऑफिस जाने का मन नहीं करता है। फिर भी आपको ऑफिस जाना पड़ता है। ऐसे में यदि आपको ऐसा ऑफिस मिले जहां आप अपने हिस्से की 10 'उदास' छुट्टियां ले सकते हैं तो कैसा रहेगा? अक्सर देखा गया है कि मन उदास या दुखी होने पर लोगों को ऑफिस जाने का मन नहीं करता है। अब ऐसे लोगों के लिए चीन की एक कंपनी "सैड लीव" दे रही है। चीन के सुपरमार्केट चेन फैट डोंग लाई के कर्मचारी सालाना 10 दिनों तक "सैड लीव" ले सकते हैं। इस लीव के लिए प्रबंधक की मंजूरी की जरूरत भी नहीं होगी।

sad

सैड लीव

कंपनी के चेयरमैन ने दी खुली छूट

फैट डोंग लाई के चेयरमैन यू डोंग ने बताया- हर किसी की लाइफ में कुछ ऐसे दिन होते हैं जब वे दुखी होते हैं, यह मानव स्वभाव है। हमारी कंपनी के कर्मचारी मूड ठीक नहीं रहने की स्थिति में 10 दिन की छुट्टी ले सकते हैं। यू डोंग ने कहा कि कर्मचारियों को जब छुट्टी लेनी हो, वो ले सकेंगे। इसकी उन्हें आजादी होगी।

End of Feed