सिर्फ डॉलर बेचने से नहीं बचेगा रुपया, RBI गवर्नर ने बताया क्या है आगे का प्लान?

रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा का साफ कहना है कि सिर्फ डॉलर बेचकर रुपये को नहीं बचाया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि लुढ़कते रुपये को रोकने के लिए रिजर्व और क्या कर रहा है?

RBI Governor Sanjay Malhotra on Rupee: भारतीय रुपये को मजबूत बनाने की चुनौती अब सिर्फ विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव रोकने तक सीमित नहीं है। मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि कच्चे तेल पर निर्भरता घटाने, एक्सपोर्ट बढ़ाने, ट्रेड डील को आगे बढ़ाने और विदेशी निवेश आकर्षित करने जैसे कदम भारत के बाहरी आर्थिक क्षेत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

rbi governor on rupee

गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कैसे संभलेगा रुपया

भारतीय रुपये में गिरावट या डॉलर की बढ़ती मांग को देखकर अक्सर यह चर्चा होती है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) कितने डॉलर बेचकर रुपये को संभाल सकता है। लेकिन रुपये की स्थिरता का एक बड़ा सवाल इससे कहीं आगे है। भारत को डॉलर की जरूरत आखिर कितनी पड़ती है और देश में विदेशी मुद्रा कमाने के रास्ते कितने मजबूत हैं?

End of Feed