Rupee vs Dollar: RBI के फैसलों से मजबूत हुआ रुपया! डॉलर के मुकाबले जबरदस्त उछाल

Rupee vs Dollar : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 50 पैसे मजबूत होकर 95.24 पर पहुंचा। आरबीआई की नीतियों, विदेशी निवेश नियमों में ढील और मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार से बाजार में भरोसा बढ़ा।

Rupee vs Dollar : भारतीय रुपये में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूती देखने को मिली। आज कारोबार के दौरान रुपया (Indian Rupee) 50 पैसे की बढ़त के साथ 95.24 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। यह तेजी विदेशी मुद्रा बाजार में सकारात्मक माहौल और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हालिया नीतिगत घोषणाओं के बाद देखने को मिली। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 95.72 पर खुला और दिनभर के कारोबार में मजबूत होकर 95.24 तक पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव 95.74 की तुलना में लगभग 50 पैसे की बढ़त को दर्शाता है। इससे पहले गुरुवार को भी रुपया मामूली बढ़त के साथ 95.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Dollar vs Rupee, Indian Rupee, US Dollar, RBI policy, repo rate, foreign exchange market

डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती, 50 पैसे की बढ़त (तस्वीर-istock)

आरबीआई की नीतियों का असर

रुपये की इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण भारतीय रिजर्व बैंक की नई नीतिगत घोषणाएं मानी जा रही हैं। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, आरबीआई द्वारा विदेशी संस्थागत निवेश (FII) से जुड़े नियमों को आसान बनाने से बाजार में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) बाहरी आर्थिक झटकों से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करता है। इस बयान से निवेशकों में भरोसा और मजबूत हुआ, जिसका सकारात्मक असर रुपये पर देखने को मिला।

End of Feed